फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm Siddaramaiah expresses shock over Rahul Gandhi death threat target BJP leaders

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दिए जाने पर सिद्धारमैया हैरान, भाजपा की चुप्पी पर उठाए सवाल

Wed, 01 Oct 2025 01:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 01 Oct 2025 01:06 PM IST
सार

सिद्धारमैया ने कहा, 'ऐसे ही हत्यारों के हाथों राहुल गांधी ने अपनी दादी और पिता दोनों को खोया। भाजपा वालों को पता चल जाना चाहिए कि राहुल गांधी अकेले नहीं हैं, उन्हें लाखों कार्यकर्ताओं और नागरिकों का अटूट समर्थन मिला हुआ है।'

विज्ञापन
cm Siddaramaiah expresses shock over Rahul Gandhi death threat target BJP leaders
राहुल गांधी और सिद्धारमैया - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक भाजपा नेता की उस टिप्पणी पर हैरानी जाहिर की, जिसमें भाजपा नेता ने राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की बात कही थी। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विचार का समर्थन करते हैं? मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वैचारिक विरोधियों की आवाज दबाने की धमकी देना और जब वे नाकाम हो जाए, तो उन्हें खत्म कर देना, भाजपा और संघ परिवार के लिए कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने भाजपा नेतृत्व की चुप्पी पर उठाए सवाल
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा के एक प्रवक्ता ने खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए कहा है कि हम राहुल गांधी को सीने में गोली मार देंगे। यह धमकी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दी गई है, जो लगातार भाजपा और संघ परिवार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। इस धमकी ने पूरे देश को हैरान कर दिया है।' सिद्धारमैया ने कहा, 'इस तरह के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी ने स्वाभाविक रूप से सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वे भी इस विचार का समर्थन करते हैं?'
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने भाजपा और संघ पर लगाए गंभीर आरोप
सिद्धारमैया ने आरोप लगाया, 'क्या संघ परिवार के चरमपंथियों के शिकार सिर्फ एक या दो हैं? महात्मा गांधी से शुरू होकर गोविंद पानसरे, नरेंद्र दाभोलकर, एम. एम. कलबुर्गी, गौरी लंकेश और कई अन्य लोगों की हत्याओं की सूची बढ़ती ही जा रही है।' सिद्धारमैया ने कहा कि 'ये तथ्य है कि वे अपने विरोधियों का मुकाबला बातचीत और बहस के जरिए नहीं कर सकते और इसके बजाय शारीरिक हिंसा का सहारा लेते हैं, यह उनके बौद्धिक दिवालियापन को उजागर करता है।' उन्होंने कहा कि भले ही संघ परिवार के नेता इन हत्यारों से कोई संबंध न होने का दावा करके अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन वे अपने हाथों पर लगे खून के दाग कभी नहीं धो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने दावा किया, 'पहले भी, न सिर्फ मुझे, बल्कि देश के कई लेखकों, विचारकों और कार्यकर्ताओं को पत्रों के जरिए जान से मारने की धमकियां मिली हैं। पुलिस इन घटनाओं की जांच कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि वह कभी भी ऐसी धमकियों के आगे नहीं झुके और न ही अपने आदर्शों से समझौता किया।' सिद्धारमैया ने कहा, 'ऐसे ही हत्यारों के हाथों राहुल गांधी ने अपनी दादी और पिता दोनों को खोया। भाजपा वालों को पता चल जाना चाहिए कि राहुल गांधी अकेले नहीं हैं, उन्हें लाखों कार्यकर्ताओं और नागरिकों का अटूट समर्थन मिला हुआ है।'

ये भी पढ़ें- BJP: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख का राष्ट्रपति को पत्र, RSS संस्थापक हेडगेवार को भारत रत्न देने की मांग


भाजपा नेता ने दी थी राहुल गांधी को धमकी
पूर्व एबीवीपी नेता प्रिंटू महादेवन ने कथित तौर पर बांग्लादेश और नेपाल में विरोध प्रदर्शनों को लेकर एक टेलीविजन बहस के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि भारत में इस तरह के विरोध प्रदर्शन संभव नहीं हैं क्योंकि यहां के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी की भी ऐसी ही आकांक्षाएं हैं, तो उनके सीने में गोली मारी जाएगी। केरल कांग्रेस सचिव श्रीकुमार सी.सी. की शिकायत पर केरल के पेरमंगलम पुलिस ने महादेवन के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्हें मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत दे दी गई।

केरल की राजनीति गरमाई
केरल के लोक निर्माण मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने बुधवार कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूडीएफ गठबंधन पूर्व एबीवीपी नेता द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में राज्य सरकार को दोषी ठहरा रहा है, क्योंकि विपक्ष के पास सरकार के बारे में कहने के लिए और कुछ नहीं है। कांग्रेस ने केरल विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इससे इनकार कर दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed