फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Raman Singh breaks record of Modi

सीएम रमन सिंह ने तोड़ा पीएम मोदी का रिकॉर्ड

Wed, 27 Jul 2016 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
CM Raman Singh breaks record of Modi
रमन स‌िंह

बतौर सीएम रमन सिंह ने अपने कार्यकाल के एक हजार 230 दिन पूरे कर लिए हैं। इस तरह उन्होंने पार्टी में नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो पीएम मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए बनाया था। वहीं पार्टी नेता रमन सिंह को बधाई देने से बचते दिखे।

विज्ञापन


रमन सिंह ने 7 दिसंबर, 2003 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2008 और 2013 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उनके नेतृत्व में जीत हासिल की और उन्हें सीएम पद पर बरकार रखा।
विज्ञापन


सोमवार को रमन सिंह ने मुख्यमंत्री के तौर पर 1230 दिन पूरे किए। इससे पहले बीजेपी का कोई भी मुख्यमंत्री इतने समय इस पद पर नहीं रहा।

दूसरे नंबर पर हैं सीएम शिवराज

CM Raman Singh breaks record of Modi
शिवराज सिंह चौहान

इसके पहले यह रिकॉर्ड गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम था। उन्होंने 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 19 मई 2014 को पीएम पद की शपथ से पहले नरेंद्र मोदी 1229 दिन तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

बीजेपी के मौजूदा मुख्यमंत्रियों में अब वरिष्ठता के हिसाब से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रमन सिंह के बाद आते हैं। चौहान ने 29 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

पार्टी उनके नेतृत्व में भी दो चुनाव जीत चुकी है। उनके बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं, जो 2003 से 2008 तक पांच साल सीएम रही थी, दूसरी बार 2013 से अभी तक मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed