फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM race spills onto streets, social media as supporters rally behind contenders in Kerala

केरल: सीएम पद की लड़ाई सड़कों पर आई; पर्यवेक्षकों ने खरगे को सौंपी रिपोर्ट, दिल्ली में होगा फैसला

Fri, 08 May 2026 01:20 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 08 May 2026 01:20 PM IST
सार

केरल में नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। वी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और चेन्निथला के समर्थक सड़क से सोशल मीडिया तक शक्ति प्रदर्शन में जुटे हैं, जबकि अंतिम फैसला पार्टी के शीर्ष कमान के हाथ में है। इस बीच, पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
CM race spills onto streets, social media as supporters rally behind contenders in Kerala
केसी वेणुगोपाल,वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

कांग्रेस के शीर्ष कमान पर अब केरल के अगले मुख्यमंत्री को चुनने की जिम्मेदारी है। इसी बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के समर्थक सड़कों और सोशल मीडिया पर अपने नेताओं के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन


एआईसीसी के पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और अजय माकन गुरुवार को जब कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में शामिल होने और पार्टी के 63 विधायकों से अलग-अलग बातचीत करने पहुंचे, तब तिरुवनंतपुरम स्थित इंदिरा भवन के पास सांसद केसी वेणुगोपाल के समर्थन में छह बड़े फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए। वेणुगोपाल ने केरल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। तिरुवनंतपुरम में लगाए गए वेणुगोपाल के एक फ्लेक्स बोर्ड पर गुरुवार को कथित तौर पर ग्रीस ऑयल फेंक दिया गया। 
विज्ञापन


वीडी सतीशन के समर्थन में प्रदर्शन
दूसरी ओर, राज्य के कई हिस्सों में वीडी सतीशन के समर्थन में प्रदर्शन किए गए। इसके अलावा, अलप्पुझा और कन्नूर जिले के इरिक्कुर में वेणुगोपाल के खिलाफ और सतीशन के समर्थन में पोस्टर लगाए गए। हालांकि, फ्लेक्स बोर्ड की इस लड़ाई में रमेश चेन्निथला काफी पीछे दिख रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके समर्थक लगातार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि वेणुगोपाल को अधिकांश विधायकों का समर्थन हासिल है। लेकिन पार्टी नेताओं ने इस बारे में कोई सीधा बयान नहीं दिया है। इसके बजाय सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया से बातचीत के जरिये  अप्रत्यक्ष रूप से संकेत दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक दल ने शीर्ष कमान को दिया सीएम चुनने का अधिकार
नवनिर्वाचित विधायकों के दल ने एक प्रस्ताव पारित कर एआईसीसी अध्यक्ष को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया है। यही नेता आगे चलकर मुख्यमंत्री भी बनेगा। ऐसे में यह त्रिकोणीय मुकाबला अब नई दिल्ली और पार्टी मुख्यालय तक पहुंचने की संभावना है।

उम्मीद है कि पर्यवेक्षक शुक्रवार को एआईसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद अंतिम चर्चा के लिए केरल के नेताओं को पार्टी मुख्यालय बुलाया जा सकता है, जिसके बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा होगी। हालांकि, संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सहयोगी दलों में ज्यादातर वीडी सतीशन को पसंद कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने भी इस बारे में सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: विजय की चेतावनी- डीएमके-एआईएडीएमके ने सरकार बनाने का किया दावा, तो इस्तीफा देंगे सभी टीवीके विधायक

नेताओं के फ्लेक्स बोर्ड पर के मुरलीधरन ने क्या कहा?
  • वट्टियूरकावु सीट से जीतने वाले के. मुरलीधरन ने कहा कि कांग्रेस जैसी लोकतांत्रिक पार्टी में ऐसी घटनाएं सामान्य हैं।
  • पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला होते ही पूरी पार्टी उस निर्णय के साथ एकजुट हो जाएगी।
  • उन्होंने कहा, फैसला दो दिनों में आ जाएगा। संभवतः रविवार तक इसकी घोषणा हो जाएगी। 
  • मुरलीधरन ने बताया कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं की भावना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के चयन पर अपनी राय एआईसीसी पर्यवेक्षकों को बता दी है।
  • उन्होंने कहा, जिसे भी चुना जाएगा, मैं उसे स्वीकार करूंगा। मुझे उम्मीद है कि शीर्ष कमान जनता की भावना को ध्यान में रखकर फैसला करेगा। लेकिन जो भी निर्णय होगा, मैं उसे मानूंगा।
  • उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया में शीर्ष कमान खुले मन से काम कर रहा है।
  • उन्होंने कहा, यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसे कुछ घंटों में तय नहीं किया जा सकता।
  • मुरलीधरन ने कहा कि कांग्रेस के पास 63 विधायक हैं। उनके साथ-साथ सहयोगी दलों की राय भी ली गई है। फैसला नेताओं के फ्लेक्स बोर्ड के आकार के आधार पर नहीं होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट: अजय माकन
पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त अजय माकन ने कहा, आज हमने कांग्रेस अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंप दी है। आज हमने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी। नवनिर्वाचित विधायक दल (सीएलपी) की बैठक ने एक-लाइन का प्रस्ताव पारित किया, जिसमें कांग्रेस नेतृत्व को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया गया और उस प्रस्ताव की एक प्रति भी सौंप दी गई। हमने विधायकों से एक-एक करके बात की और उन्होंने जो कुछ भी कहा, उसे नोट कर लिया। सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि कई लोगों के पास कहने के लिए बहुत कुछ था। हमने उसे नोट कर लिया है और हाई कमान को सौंप दिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed