फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Nitish Kumar reached in shraddha karma of Union minister Ravi Shankar Prasad mother

अरुणाचल प्रदेश की कड़वाहट भुला रविशंकर प्रसाद की मां के श्राद्ध कर्म में पहुंचे नीतीश

Fri, 08 Jan 2021 06:19 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Jan 2021 06:19 AM IST
विज्ञापन
CM Nitish Kumar reached in shraddha karma of Union minister Ravi Shankar Prasad mother
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपनी मां के श्राद्धकर्म में श्रद्धाजंलि देते हुए - फोटो : Twitter@rsprasad

अरुणाचल प्रदेश की कड़वाहट के बाद भाजपा-जदयू के रिश्तों में जमी बर्फ अब पिघलने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां के श्राद्ध कर्म में शामिल होने उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन


इससे पहले 25 दिसंबर को जब प्रसाद की मां का निधन हुआ था तो नीतीश न तो उनके घर गए और न ही अंतिम संस्कार में शामिल हुए। माना गया कि अरुणाचल प्रदेश में जदयू विधायकों को भाजपा द्वारा तोड़े जाने से वह नाराज थे। आम तौर पर नीतीश अपने राजनीतिक सहयोगियों के परिवार में किसी की मौत के बाद निश्चित रूप से उसके घर जाते रहे हैं और अंतिम संस्कार में भी शामिल होते रहे हैं।
विज्ञापन


जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भाजपा चाह रही थी कि जदयू नेता उसके पास प्रस्ताव लेकर आएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जदयू की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा को ही उसके पास जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भाजपा के दो बड़े नेताओं का जदयू कार्यालय जाना और फिर नीतीश का रविशंकर प्रसाद के घर जाना ये इशारा करता है कि भाजपा और जदयू के रिश्तों में गर्माहट आने लगी है और जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed