फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM mohan Yadav met Home Minister Amit Shah, Minister Vijay Shah was also present with the CM in Parliament

MP NEWS: गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM यादव, संसद में सीएम के साथ मंत्री विजय शाह भी रहे मौजूद

Tue, 12 Aug 2025 09:01 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 12 Aug 2025 09:01 PM IST
सार

सीएम ने दोपहर में संसद भवन पहुंच कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान संसद भवन परिसर में सीएम डॉ.यादव के साथ मध्य प्रदेश सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह भी नजर आए।

विज्ञापन
CM mohan Yadav met Home Minister Amit Shah, Minister Vijay Shah was also present with the CM in Parliament
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मंगलवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम ने दोपहर में संसद भवन पहुंच कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान संसद भवन परिसर में सीएम डॉ.यादव के साथ मध्यप्रदेश सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह भी नजर आए। विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस वार्ता करने वाली सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद विपक्ष ने विजय शाह के इस्तीफे की मांग की थी। लेकिन मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। शाह के विवादित बयान के जांच के लिए बनी एसआईटी की टीम बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय में अपनी रिपोर्ट भी पेश करेगी।

विज्ञापन


मंत्री कुंवर विजय शाह और सीएम मोहन यादव भोपाल से एक साथ ही दिल्ली पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता एयरपोर्ट से एक ही गाड़ी सवार होकर सीधे संसद भवन पहुंचे। यहां सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। संसद भवन परिसर में सीएम के साथ मंत्री कुंवर विजय शाह भी मौजूद रहे। इसके बाद दोनों नेता चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन पहुचे। शाम को सीएम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान कुंवर विजय शाह उनके साथ मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान पर पिछले माह 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सार्वजनिक माफी नहीं मांगने पर तल्ख टिप्पणी की थी। इस दौरान कोर्ट ने मामले की जांच कर रही एसआईटी से 13 अगस्त तक रिपोर्ट पेश करने को कहा था। अब इस मामले की सुनवाई 18 अगस्त को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: OCI Card: 'दोषी पाए गए लोगों का रद्द किया जाएगा ओसीआई कार्ड', केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

संसद भवन में केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के बाद सीएम यादव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को प्रदेश में नए आपराधिक कानून लागू करने और सहकारिता के क्षेत्र में किए गए नवाचारों से अवगत कराया है। मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश की राजधानी बने। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश में प्रदेश की हिस्सेदारी जो अभी 9 प्रतिशत है, उसको बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। नए कानून लागू करने में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य बन गया है। प्रदेश में चल रहे नवाचारों के माध्यम से सुशासन के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed