फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee announced protest against the increase in the prices of medicines News In Hindi

सियासत: CM ममता ने दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी पर किया विरोध का ऐलान, 4-5 अप्रैल को होगा राज्यव्यापी प्रदर्शन

Wed, 02 Apr 2025 06:44 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 06:44 PM IST
सार

सीएम ममता बनर्जी ने आज कई सारे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने दवाओं की कीमत में बढ़तरी का विरोध करते हुए राज्यव्यापी प्रदर्शन का एलान किया है। उन्होने बताया कि टीएमसी 4-5 अप्रैल को पूरे राज्य में दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करेगी।

विज्ञापन
CM Mamata Banerjee announced protest against the increase in the prices of medicines News In Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दवाओं की कीमतों में बढ़तरी के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 4-5 अप्रैल को पूरे राज्य में दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करेगी। ममता ने इस बढ़ोतरी को लेकर अपनी चिंता जताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


ममता सरकार का विरोध प्रदर्शन
राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए, ममता ने कहा, "दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला मुझे हैरान कर दिया है। इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। मैं केंद्र सरकार से मांग करती हूं कि वे दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला तुरंत वापस लें। साथ ही सीएम ममता ने आगे बताया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस राज्य के हर ब्लॉक और वार्ड में विरोध प्रदर्शन करेगी, ताकि इस बढ़ोतरी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई जा सके।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर कई सारे गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज और सस्ती जेनेरिक दवाइयां मुहैया कराई हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए सभी योजनाएं बंद कर दी हैं। सीएम ममता आगे कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है, लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ लोगों के बीच फूट डालने और दंगे भड़काने की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ममता ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 1 अप्रैल से कई दवाओं की कीमतों में वृद्धि की है। यह दवाएं गरीबों के लिए बहुत जरूरी हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो विदेश में इलाज कराने की स्थिति में नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: भिवंडी में BNCMC ने शुरू की स्मार्ट समाधान प्रणाली, लोग अब क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत दर्ज

रामनवमी पर भी बोली ममता
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामनवमी पर भी अपना बयान दिया। उन्होंने लोगों से इस अवसर पर शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग रामनवमी पर यात्रा निकाल रहे हैं, हम चाहते हैं कि वह पूरी तरह से शांतिपूर्ण हो। हर कोई अपनी पूजा को अच्छे से करेगा, लेकिन किसी को भी ऐसी स्थिति नहीं बनने देनी चाहिए, जिससे दंगे या विवाद की स्थिति पैदा हो।

सभी समुदायों के लोगों से की अपील
ममता ने सभी समुदायों और लोगों से अपील की कि वे एक-दूसरे के त्योहारों और कार्यक्रमों को बाधित न करें। उन्होंने कहा कि हम रामकृष्ण और स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करेंगे, न कि किसी "जुमला पार्टी" का। सीएम ममता ने कहा कि यह जरूरी है कि हर समुदाय अपनी धार्मिक भावना के साथ त्योहार मनाए, लेकिन किसी भी हाल में शांति और सद्भाव बनाए रखा जाए। 

ये भी पढ़ें:- Odisha: ओडिशा में सीएम माझी ने 'शिशु वाटिका' पहल की शुरुआत की, पांच-छह साल के बच्चों को शिक्षा देना उद्देश्य

पाथर प्रतिमा विस्फोट पर व्यक्त की चिंता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा में हुए विस्फोट की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने उन्होंने सवाल उठाया कि वहां पटाखे और गैस सिलेंडर क्यों रखे गए थे। सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए और सतर्क रहें, ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे और कोई अनहोनी न हो। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस विस्फोट के बारे में विस्तार से जानकारी लेने की बात की और अधिकारियों से जांच कराने की मांग की ताकि ऐसे हादसे भविष्य में न हों।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed