{"_id":"5c3101c7bdec2256da230252","slug":"cm-kumar-swami-says-income-tax-officer-is-just-his-duty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईटी विभाग की छापेमारी के बाद सीएम कुमारस्वामी बोले, आयकर अधिकारी सिर्फ अपनी ड्यूटी निभा रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईटी विभाग की छापेमारी के बाद सीएम कुमारस्वामी बोले, आयकर अधिकारी सिर्फ अपनी ड्यूटी निभा रहे
Sun, 06 Jan 2019 12:43 AM IST
गौरव द्विवेदी
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
HD Kumaraswamy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नड़ फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं के घरों पर आयकर विभाग की छापेमारी की कार्रवाई पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सफाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयकर अधिकारी सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि टैक्स चोरी की सूचना पर ही आयकर विभाग के अधिकारी छापेमारी की कार्रवाई करते हैं। छापेमारी की कार्रवाई हर जगह चलती है। क्या फिल्मी हस्तियों के घरों पर छापे राजनीति से प्रेरित हैं? इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘छापे राजनीति से प्रेरित होने के बजाय हमें यह कहना चाहिए कि आयकर अधिकारी सिर्फ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
फिल्म स्टार और निर्माता विशेष नहीं हैं। सभी को कानून के दायरे में काम करना चाहिए।’ वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि अगर आयकर विभाग की छापेमारी निष्पक्ष है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं। लेकिन, यह राजनीति से प्रेरित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
अभिनेताओं के घर छापेमारी रुकी
इस बीच, चार फिल्म अभिनेताओं के ठिकानों पर तीन दिन से जारी आईटी विभाग की छापेमारी शनिवार को समाप्त हो गई। हालांकि, तीन फिल्म निर्माताओं के घर और दफ्तरों पर जारी छापेमारी की कार्रवाई जारी रही। सूत्रों का कहना है कि यह रविवार को भी जारी रह सकती है।

कर्नाटक में मंत्री के क्लर्क से 25 लाख नकद बरामद
कर्नाटक पुलिस ने राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री के विधानसभा स्थित दफ्तर के क्लर्क के पास से 25 लाख रुपये से ज्यादा नकद बरामद किया है। इसके बाद चौतरफा आलोचनाओं से घिरे कांग्रेस के कोटे से मंत्री बने सी पुट्टारंगाशेट्टी पर अब पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के साथ ही सरकार के भीतर भी उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद सरकार उचित कदम उठाएगी।
पुलिस ने शुक्रवार देर रात पुट्टारंगाशेट्टी के विधानसभा स्थित दफ्तर में क्लर्क के पास से 25.76 लाख रुपये नकद बरामद किया था। रुपये जिसमें रखे थे उस पर पुट्टारंगाशेट्टी का नाम लिखा हुआ था। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
इधर, राज्य की कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए भाजपा ने पुट्टारंगाशेट्टी के इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येद्दीयुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और पूरे मामले की विस्तृत जांच होनी चाहिए।
भाजपा के महासचिव और पार्टी प्रवक्ता एन रवि कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि अगर एक दिन की वसूली 25 लाख है तो दूसरे मंत्री कितना पैसा बनाते होंगे। जेडीएस एमएलसी बी होराती ने भी नैतिक आधार पर मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। हालांकि, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पुट्टारंगाशेट्टी ने कहा कि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही वह कोई निर्णय लेंगे।