{"_id":"5dcfb2978ebc3e54d61e1059","slug":"cm-jaganmohan-was-caught-in-paper-leak-case-in-class-10-says-tdp","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीपी का दावा- 10वीं क्लास में पेपर लीक मामले में पकड़े गए थे सीएम जगनमोहन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीडीपी का दावा- 10वीं क्लास में पेपर लीक मामले में पकड़े गए थे सीएम जगनमोहन
Sat, 16 Nov 2019 01:55 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी
- फोटो : ANI
तेलुगू देशम पार्टी ने आंध्र प्रदेश की सभी सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदलने के जगन सरकार के फैसले को लेकर विरोध जाहिर किया। इस दौरान टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश ने मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की।
विज्ञापन
टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि क्या आप जानते हैं जगनमोहन ने क्या पढ़ाई की है? वे कहते हैं कि उन्होंने बीए या बीकॉम जैसी कुछ पढ़ाई की है। क्या आप जानते हैं कि वे पास हुए थे या नहीं? वे 10वीं क्लास में पेपर लीक मामले में पकड़े गए थे।
विज्ञापन
बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा के कमिश्नर को अनुमति दी है कि सभी सरकारी, एमपीपी स्कूलों, जिला परिषद के स्कूलों और सभी कक्षाओं को अंग्रेजी माध्यम से चलाए जाएं। इसे पहली से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए सत्र 2020-21 से और नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए शिक्षा सत्र 2021-22 में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने कहा है कि हालांकि, सभी स्कूलों में शिक्षा के वर्तमान माध्यम के आधार पर अनिवार्य रूप से इस मामले में सरकार के आदेशों के अनुसार स्कूली शिक्षा के कमिश्नर को तेलुगू या उर्दू को अनिवार्य विषय बनाने के लिए उचित प्रयास करने चाहिए।