{"_id":"60fddad58ebc3ef75859a861","slug":"cm-bs-yediyurappa-says-i-will-take-an-appropriate-decision-as-soon-as-i-get-the-instruction-to-quit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने कहा- पद छोड़ने का निर्देश मिलते ही, उचित निर्णय लूंगा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने कहा- पद छोड़ने का निर्देश मिलते ही, उचित निर्णय लूंगा
Mon, 26 Jul 2021 03:12 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 26 Jul 2021 03:12 AM IST
सार
- आलाकमान से मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए निर्देश मिलने की उम्मीद
- मुख्यमंत्री बोले, पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और अन्य नेताओं पर भरोसा
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि वह इस पद पर बने रहने के संबंध में भाजपा आलाकमान से निर्देश मिलने के बाद उचित निर्णय लेंगे। उन्होंने यह बात संवाददाताओं से पूछे गए एक सवाल के जवाब में की।
विज्ञापन
रविवार को बंगलूरू में एक मेगा कॉन्क्लेव से इतर जब येदियुरप्पा से यह पूछा गया कि क्या दिल्ली पार्टी आलाकमान से मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए निर्देश मिलने की उम्मीद है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार शाम या सोमवार सुबह तक इसके बारे में पता चल जाएगा। एक बार जब पार्टी आलाकमान से निर्देश आएगा तो मैं उचित निर्णय ले लूंगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बोले, पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और अन्य नेताओं पर भरोसा
बंगलूरू कॉन्क्लेव को मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के साथ पार्टी एकजुटता व्यक्त करने के रूप में देखा जा रहा है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी बैठक को आयोजित करने की आवश्यकता नहीं है, मुझे पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और नेताओं पर भरोसा है। उनकी जगह एक दलित मुख्यमंत्री के लेने के बारे में पूछे जाने पर, येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैं इसके बारे में फैसला करने वाला नहीं हूं, यह फैसला आलाकमान को करना है।
विज्ञापन
आइए, पहले देखें कि वे आज क्या निर्णय लेते हैं।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह दो साल के अपने काम से संतुष्ट हैं, उन्होंने कहा, ‘यदि आप संतुष्ट हैं तो मेरे लिए पर्याप्त है।’ यह संकेत देते हुए कि सोमवार कार्यालय में उनका आखिरी दिन हो सकता है, येदियुरप्पा ने हाल ही में कहा था कि केंद्रीय नेता उन्हें 25 जुलाई को जो निर्देश दिए, उसके आधार पर वह आज से अपना काम करेंगे।
उनकी सरकार आज अपने दो साल पूरेकर लि य़ा ह। इस मेगा कॉन्क्लेव में कई संतों के शिरकत करने की भी उम्मीद है। बलेहोसुर मठ के डिंगलेश्वर स्वामीजी ने इस आयोजन को सीधे नेतृत्व परिवर्तन से जोड़ने से इनकार कर दिया था। फिर भी इसे व्यापक रूप से समर्थन जुटाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
‘महाराष्ट्र में बारिश कम होना, अच्छा संकेत’
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने बंगलूरू में राजनीतिक बारिश के साथ प्रदेश में बाढ़ और बारिश से हुई तबाही वाले जिले में राहत और बचाव अभियान का भी जायजा लिया। बेलगावी जिले में राहत और बचाव कार्य की समीक्षा के बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित कुछ गांवों का दौरा किया।
इस मौके पर एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में बारिश कम हो रही है। यह एक अच्छा संकेत है। बकौल येदियुरप्पा, ‘भगवान की कृपा से, शनिवार और रविवार को बारिश कम हुई है और अगर अगले कुछ दिनों तक इसी तरह से स्थिति बनी रही, तो मुझे यकीन है कि चीजें नियंत्रण में आ जाएंगी।