त्रिपुरा: बिप्लब देब का 13 दिसंबर का कार्यक्रम रद्द, सीएम पद को लेकर किया था एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि अगरतला में 13 दिसंबर को निर्धारित मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। कुछ दिन पहले सीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा था कि वह 13 दिसंबर को विवेकानंद मैदान जाएंगे और लोगों को वहां आने के लिए कहेंगे और वहां जनता से पूछेंगे कि उन्हें सीएम के रूप में रहना चाहिए कि नहीं।
The Chief Minister's programme scheduled on Dec 13 in Agartala has been cancelled: Tripura Deputy Chief Minister Jishnu Dev Varma
विज्ञापन
On Dec 8, CM Biplab Kumar Deb said, "I will go to Vivekananda Maidan on Dec 13 & ask people to come there to tell me whether I should stay as CM". pic.twitter.com/ZZsbvWEYQTविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 10, 2020
सीएम देब ने कहा था कि वह लोगों से अपने बारे में राय लेंगे और अगर प्रतिक्रिया नकारात्मक रही तो हाईकमान को इस बारे में बताएंगे।
मीडिया से बात करते हुए बिप्लब देब भावुक हो गए थे और कहा कि कि वह 13 दिसंबर को अगरतला के विवेकानंद मैदान में लोगों से पूछूंगा कि मुझे सीएम बने रहना चाहिए या नहीं।अगर जनता मेरा समर्थन नहीं करेगी तो मैं हाईकमान को सूचित करूंगा।
राज्य के नए प्रभारी विनय सोनकर के आगमन पर पार्टी के कुछ विधायकों, कार्यकर्ताओं ने खुलकर सीएम का विरोध किया था। इन्होंने बिप्लब हटाओ, भाजपा बचाओ के नारे लगाए थे और सीएम को हटाने की मांग की थी।
पिछले महीने, बागी विधायकों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की मांग की थी।