फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Akhilesh Yadav hands over his list of 403 candidates to SP supremo Mulayam

शिवपाल के 175 के जवाब में अखिलेश के 403 प्रत्याशी, चाचा-भतीजे में फिर जंग शुरू

Mon, 26 Dec 2016 08:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ 
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ  Updated Mon, 26 Dec 2016 08:21 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh Yadav hands over his list of 403 candidates to SP supremo Mulayam
shivpal and akhilesh

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार शाम को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को 403 प्रत्याशियों की सूची सौंप दी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अब तक 175 प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। शेष प्रत्याशी दो-तीन दिन में घोषित करने की तैयारी में हैं। गेंद अब मुलायम सिंह के पाले में हैं। टिकट वितरण पर बीच का रास्ता नहीं निकाला गया तो समानांतर उम्मीदवार भी उतारे जा सकते हैं। 

विज्ञापन


एक सीट पर दो-दो उम्मीदवारों के आने से सपा में घमासान की भूमिका तैयार हो रही है। अखिलेश यादव लंबे से टिकट वितरण का अधिकार मांग रहे थे। उनका तर्क था कि 2017 में परीक्षा उन्हीं की होनी है इसलिए प्रत्याशी चयन में उनकी राय को तवज्जो दी जाए। इस मुद्दे पर सपा मुखिया ने अभी तक अपनी राय स्पष्ट नहीं की थी। 
विज्ञापन


वहीं उनके निर्देश पर शिवपाल लगातार उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं, टिकटों में बदलाव हो रहे थे। पिछले दिनों एक दर्जन ऐसे प्रत्याशियों के टिकट बदल दिए गए हैं जो मुख्यमंत्री के नजदीकी माने जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश के करीबी समझे जाने वाले कई जिलाध्यक्षों को भी हटा दिया गया है। सपा मुखिया को माफीनामा देने के बावजूद चार एमएलसी समेत सीएम की युवा टीम के निष्कासित नेताओं को पार्टी में वापसी नहीं हो सकी है। 

निर्णायक स्थिति में पहुंच सकता है अंदरूनी संघर्ष

CM Akhilesh Yadav hands over his list of 403 candidates to SP supremo Mulayam
सपा - फोटो : amar ujala

निर्णायक स्थिति में पहुंच सकता है अंदरूनी संघर्ष
बाहरी तौर पर भले ही सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन सपा में शिवपाल और अखिलेश के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है। शिवपाल और उनके समर्थक मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद कड़वाहट बढ़ी है। बर्खास्त मंत्रियों की वापसी न होने से भी उनके बीच संवादहीनता की स्थिति भी पैदा हो गई है। 

अखिलेश यादव ने जिस तरह रविवार शाम को मुलायम सिंह को 403 उम्मीदवारों की सूची सौंपी है, उससे साफ है कि प्रत्याशियों को लेकर उनकी तरफ से समानांतर तैयारी चल रही है। नजदीकी लोगों के टिकट कटने पर अखिलेश ने उनसे कहा था कि वे चुनाव लड़ने की तैयारी करें। ऐसा लगता है कि सपा का अंदरूनी संघर्ष निर्णायक स्थिति में पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed