फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Climate change Many marine species on the verge of extinction heat wave worsens the situation

जलवायु परिवर्तन: लुप्त होने की कगार पर पहुंचीं कई समुद्री प्रजातियां, गर्मी-लू से बिगड़ी स्थिति

Fri, 04 Aug 2023 07:01 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 04 Aug 2023 07:01 AM IST
सार

बढ़ते तापमान की वजह से जंगलों में आग का प्रकोप भी बढ़ा है। अल्जीरिया, ग्रीस, इटली और स्पेन सहित भूमध्य सागर के कुछ हिस्सों में जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं और हजारों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है।

विज्ञापन
Climate change Many marine species on the verge of extinction heat wave worsens the situation
marine tornado - फोटो : daily mail

विस्तार

अमेरिका से लेकर चीन तक पूरा उत्तरी गोलार्ध इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। इसकी वजह से न केवल लोगों के स्वास्थ्य बल्कि पर्यावरण भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के अनुसार उत्तरी गोलार्ध का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। वहीं पश्चिमी हिस्सों में तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

इसकी वजह से समुद्र में लू की स्थिति बन गई है। यह कई समुद्री प्रजातियों की विलुप्ति तक का कारण बन सकती है। वहीं, भीषण बारिश और बाढ़ ने भी क्षेत्र में व्यापक असर डाला है। इसका असर पूरी दुनिया में भी देखने को मिला है। अनेक लोग हताहत हुए हैं और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

विज्ञापन


धधक रहे हैं जंगल
बढ़ते तापमान की वजह से जंगलों में आग का प्रकोप भी बढ़ा है। अल्जीरिया, ग्रीस, इटली और स्पेन सहित भूमध्य सागर के कुछ हिस्सों में जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं और हजारों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है। वहीं, तीन ग्रीक द्वीपों रोड्स, इविया और कोर्फू से सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में बना उच्चतम तापमान का नया रिकॉर्ड
डब्ल्यूएमओ के अनुसार 16 जुलाई को चीन के शिनजियांग प्रांत में तापमान 52.2 डिग्री तक पहुंच गया था। यह देश में उच्चतम तापमान का एक नया रिकॉर्ड है। इसी तरह अमेरिका के फीनिक्स में भी लगातार 31 दिनों तक तापमान 43.3 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed