फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJP become voice of unemployed Deepak says youth turn government must provide jobs

Abhijeet Dipke: अगले महीने 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान शुरू करेगी सीजेपी, जनता के बीच जाकर सुनेगी मुद्दे

Thu, 06 Aug 2026 03:03 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 06 Aug 2026 03:03 PM IST
सार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) अगले महीने देशभर में 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि इसके जरिए लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, बेरोजगारी और देश के मौजूदा हालात पर राय जानी जाएगी। पार्टी रोजगार और शिक्षा के मुद्दों को भी राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है? क्या यह अभियान लोगों की आवाज को नई दिशा दे पाएगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
CJP become voice of unemployed Deepak says youth turn government must provide jobs
अभिजीत दीपके - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) अगले महीने देशभर में 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि इस अभियान के जरिए लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और देश के मौजूदा हालात पर उनकी राय जानी जाएगी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी की कोर टीम की बैठक समाप्त होने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में दीपके ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी देशभर के लोगों से सीधे संवाद करेगी। उन्होंने कहा, "इस अभियान के जरिए हम जानना चाहते हैं कि लोग देश के मौजूदा हालात के बारे में क्या सोचते हैं और उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी की कोर टीम की बैठक बुधवार से छत्रपति संभाजीनगर स्थित दीपके के आवास पर चल रही थी, जो गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


जंतर-मंतर के प्रदर्शन ने क्या संदेश दिया?
अभिजीत दीपके ने कहा कि हाल ही में जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया कि रोजगार का मुद्दा केवल छात्रों तक सीमित नहीं है। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने भी भाग लिया, जिससे यह साबित हुआ कि रोजगार की समस्या समाज के हर वर्ग के युवाओं को प्रभावित कर रही है। उन्होंने इसे युवाओं की एकजुटता और लोकतांत्रिक आवाज का मजबूत उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ही उन्होंने कहा कि बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, हम इसे देशव्यापी मुद्दा बनाएंगे। शिक्षा में सुधार के लिए काम करेंगे। स्कूली शिक्षा के समय से ही शिक्षा महंगी रही है। शिक्षा का इस्तेमाल मुनाफा कमाने के लिए किया जाता है। लेकिन हम इसे बदलना चाहते हैं।

देशव्यापी अभियान की तैयारी क्यों?
उन्होंने कहा कि सीजेपी का उद्देश्य बेरोजगारी के सवाल को हर राज्य और हर जिले तक पहुंचाना है। इसके लिए संगठन विभिन्न स्थानों पर बैठकें, जनसंवाद, युवा सम्मेलन और जनजागरण अभियान आयोजित करेगा। उनका मानना है कि जब तक रोजगार के मुद्दे पर व्यापक जनदबाव नहीं बनेगा, तब तक प्रभावी समाधान निकलना कठिन होगा।


ये भी पढ़ें: 'किस बात का डर?': राहुल के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की नहीं मिली इजाजत, प्रियंका ने केंद्र पर साधा निशाना

युवाओं से क्या अपील की गई?
अभिजीत दीपके ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों और रोजगार के मुद्दे पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से एकजुट हों। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि युवा संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे, तो बेरोजगारी का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र में आएगा और नीति निर्माण में भी इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed