फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJM court orders police to file case against SP MLA

सीजेएम कोर्ट ने सपा विधायक के विरुद्ध मुकदमे के दिए आदेश

Sat, 26 Mar 2016 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 26 Mar 2016 03:05 AM IST
सार

  • विधायक पर चौथ मांगने, नहीं देने पर घर बुलाकर धमकाने का आरोप 
  • सीजेएम कोर्ट ने सपा विधायक के विरुद्ध मुकदमे के दिए आदेश

विज्ञापन
CJM court orders police to file case against SP MLA
कोर्ट - फोटो : demo

विस्तार

सीजेएम कोर्ट ने सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश थाना हाथरस गेट पुलिस को दिया है। चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा ने विधायक पर पांच लाख रुपये की चौथ मांगने, चौथ नहीं देने पर उसे घर बुलाकर धमकाने और पुलिस से मिलकर छापा पड़वाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गुप्ता ने हाथरस गेट थाने में तैनात एक दरोगा और 20 से 25 पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। गुप्ता ने कहा है कि मुझ पर सट्टे की खाईबाड़ी का आरोप लगाते हुए चौथ मांगी गई, जबकि वह गेस्ट हाउस और कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी का काम करता है। कारोबारी के मुताबिक विधायक ने उन्हें एक व्यक्ति के माध्यम से पांच लाख रुपये लेकर घर बुलवाया था। वहां मुझे डराया-धमकाया गया। किसी तरह वह हाथ-पैर जोड़कर लौट सका।
विज्ञापन


गुप्ता का कहना है कि इसके बाद पुलिस ने बिना सर्च वारंट के उसके घर में छापेमारी की और सीसीटीवी, बिल बुक, मोबाइल आदि से छेड़छाड़ की। पत्नी से अभद्रता की गई। गुप्ता का कहना है कि इस संबंध में उसने प्रदेश और जोन के आला पुलिस अधिकारियों को इस बारे में शिकायत की, लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed