फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil Services : One Batch But some Are Chief Secretary or Principal Secretary, Indian Administrative Service Has different posts and pay scales in states

Civil Services : बैच एक.. कोई मुख्य सचिव तो कोई प्रमुख सचिव, सेवा अखिल भारतीय लेकिन राज्यों में अलग-अलग पद और वेतनमान

Thu, 07 Jul 2022 06:26 AM IST
योगेश साहू महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली।
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 07 Jul 2022 06:26 AM IST
सार

राज्यों में मुख्य सचिव ब्यूरोक्रेसी का सबसे बड़ा पद होता है। मगर, मुख्य सचिवों की तैनाती की बात करें तो यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा देश के सभी मुख्य सचिवों में सबसे वरिष्ठ हैं। वह 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

विज्ञापन
Civil Services : One Batch But some Are Chief Secretary or Principal Secretary, Indian Administrative Service Has different posts and pay scales in states
आईएएस : भारतीय प्रशासनिक सेवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा (आईएएस संवर्ग) के अधिकारी एक बड़ी विसंगति का सामना कर रहे हैं। दरअसल, एक ही बैच के आईएएस अधिकारी एक ही समय में अलग-अलग राज्यों व केंद्र में अलग-अलग पद व वेतनमान में तैनात हैं। इससे आर्थिक नुकसान तो है ही, वरिष्ठता-कनिष्ठता की खाईं बननी शुरू हो गई है। यूपी में 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अभी प्रमुख सचिव पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर, कई दूसरे राज्यों में 1990 से लेकर 1992 बैच तक के अधिकारी मुख्य सचिव तक बन चुके हैं। मसलन, 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी पंजाब के, कुमार आलोक त्रिपुरा व जीतेंद्र नारायण अंडमान निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिव हैं। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी पुनीत कुमार गोयल गोवा व जान ए. आलम नगालैंड के मुख्य सचिव हैं। यही नहीं 1992 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा पुडुचेरी के मुख्य सचिव हैं।
विज्ञापन

 

 

प्रमुख सचिव वेतनमान वाले अफसरों को पे मैट्रिक्स में लेवल 15 (बेसिक पे -1,82,200 रुपये) का वेतन मिलता है, जबकि अपर मुख्य सचिव व मुख्य सचिव को पे मैट्रिक्स में लेवल- 17 एपेक्स स्केल (2,25,000 रुपये) का लाभ मिलता है। यूपी कैडर के 1990, 1991 व 1992 बैच के अफसरों को अपने ही बैच वाले कई अन्य कैडर के अफसरों के मुकाबले काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिवों में दुर्गाशंकर सबसे वरिष्ठ
राज्यों में मुख्य सचिव ब्यूरोक्रेसी का सबसे बड़ा पद होता है। मगर, मुख्य सचिवों की तैनाती की बात करें तो यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा देश के सभी मुख्य सचिवों में सबसे वरिष्ठ हैं। वह 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और केंद्र सरकार ने उन्हें सेवाविस्तार देकर मुख्य सचिव बनने का अवसर दिया है। राज्यों के मुख्य सचिवों में 1984 से लेकर 1992 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं।
 

 

देश में 1984 बैच के एक, 1985 बैच के तीन, 1986 बैच के सात, 1987 बैच के पांच, 1988 बैच के छह, 1989 बैच के पांच, 1990 के  बैच तीन, 1991 बैच के दो व 1992 बैच के एक आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव के पद पर हैं। इनमें पांडिचेरी के मुख्य सचिव राजीव वर्मा सबसे जूनियर हैं। वह 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

फोन व बैठक तक वरिष्ठता कनिष्ठता का मुद्दा

  • केंद्र में 1988 बैच के सचिव स्तर के एक अधिकारी ने जूनियर बैच के एक मुख्य सचिव को फोन मिलवाया। मुख्य सचिव के निजी सचिव ने यह कहकर अपने साहब को पहले लाइन पर लेने से इन्कार कर दिया कि आपके साहब सचिव हैं और हमारे मुख्य सचिव।
  • यूपी में 1989 बैच तक के आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव वेतनमान व अपर मुख्य सचिव पदनाम पर पदोन्नत हो चुके हैं लेकिन, यदि यूपी के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी त्रिपुरा, पंजाब (चंडीगढ़), नागालैंड, गोवा, पांडिचेरी या अंडमान निकोबार की सरकारी यात्रा पर जाएं और उन्हें वहां मुख्य सचिव के साथ बैठक करनी हो तो उन्हें बतौर मातहत साइड की कुर्सी शेयर करनी पड़ेगी। इन सभी राज्यों के मुख्य सचिव 1989 बैच के बाद के आईएएस अधिकारी हैं।
Civil Services : One Batch But some Are Chief Secretary or Principal Secretary, Indian Administrative Service Has different posts and pay scales in states
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed