फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu chairs moca review meetion on safety, passanger facilitation

Ram M. Naidu: विमानन मंत्री की देश के हवाई अड्डों के निदेशकों के साथ बैठक, यात्रियों की सुरक्षा की समीक्षा की

Thu, 19 Jun 2025 06:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Jun 2025 06:52 PM IST
सार

Ram M. Naidu: विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने सुरक्षित हवाई यात्रा और यात्रियों की सुरक्षा और उनके लिए सुविधा की समीक्षा के लिए देश के हवाई अड्डों के निदेशों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं। मंत्री ने अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे की जांच को लेकर अटकलों से बचने को कहा। 

विज्ञापन
Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu chairs moca review meetion on safety, passanger facilitation
राम मोहन नायडू - फोटो : वीडियो ग्रैब/ एएनआई (फाइल)

विस्तार

विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने देशभर के हवाई अड्डों के निदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और हवाई यात्रा के संचालन में स्थिरता को प्राथमिकता दी जा सके। मंत्री ने बताया कि उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एयरलाइन के साथ बेहतर तालमेल रखा जाए, टर्मिनल पर जरूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और मौसम, सुरक्षा जांच या हवाई क्षेत्र बंद होने की स्थिति में यात्रियों की मदद के लिए तत्काल प्रतिक्रिया देने वाली टीमें तैनात की जाएं। 
विज्ञापन


नायडू ने कहा, मैंने एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा जैसी प्रमुख एयरलाइन के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं, ताकि उनके सुरक्षा मानकों, संचालन की तैयारी और यात्री अनुभव का मूल्यांकन किया जा सके।  उन्होंने कहा, मैंने एयरलाइन के बेहतर संचार, जमीनी स्तर पर तालमेल और संकट की स्थिति में प्रभावी प्रंबंधन करने के निर्देश दिए। बेहतर निगरानी के लिए अब नियमित रूप से संचालन की समीक्षा की व्यवस्था की जा रही है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एअर इंडिया विमान हादसा: अहमदाबाद एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों का होगा सर्वे, डीजीसीए ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमारी पारदर्शिता निगरानी नीति के तहत एएआईबी द्वारा अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे की जांच जारी है। दोनों ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिए गए हैं और एएआईबी की सुरक्षित निगरानी में हैं। उनका विश्लेषण जारी है। नायडू ने कहा, इस तरह के संवेदनशील मामलों पर अटकलें लगाने से बचने की अपील की जाती है और आग्रह है कि जांच प्रक्रिया को गंभीरता और पेशेवर तरीके से आगे बढ़ने दिया जाए। 

ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: 'विमान और उसके इंजन में उड़ान से पहले कोई समस्या नहीं थी', हादसे पर बोले एअर इंडिया के CEO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed