फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Citizenship Bill Roopa Ganguly says if not running in burqa, become the queen of Khan Tiger

नागरिकता विधेयक: भाजपा नेता रूपा गांगुली ने कहा- बुर्के में न भागती तो 'खान टाइगर' की बेगम बन जाती

Thu, 12 Dec 2019 12:13 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 12 Dec 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Bill Roopa Ganguly says if not running in burqa, become the queen of Khan Tiger
रूपा गांगुली (फाइल फोटो)न - फोटो : getty

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर पूरे देश में तीखी बहस चल रही है, इसी बीच राज्यसभा सांसद और पश्चिम बंगाल से भाजपा की नेता रूपा गांगुली ने एक खौफनाक कहानी बताई है। रूपा गांगुली ने बताया कि जब वह बंगाल के दिनाजपुर जिले में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी, उस समय उन्हें और उनकी मां को बुर्के में भागना पड़ा था। गांगुली ने बताया कि कुछ लोग उनके अपहरण के लिए आए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया होता तो वह 'खान टाइगर' की बेगम बन जातीं।

विज्ञापन



रूपा गांगुली ने गृह मंत्री अमित शाह के संसद में दिए गए भाषण के ट्वीट के जवाब में कहा 'काश मैं कह पाती। मैंने खुद क्या-क्या झेला है। मैं तो खान टाइगर की बेगम बन जाती जो मुझे अपहरण करने आए थे। अगर उस रात मैं और मेरी मां बुर्के में भाग नहीं पाती दिनाजपुर से। मैं क्लास सात में पढ़ती थी। अमित शाह आपको क्या बताऊं। आज आप और नरेंद्र मोदी को कितने लोगों के आशार्वाद मिले हैं।'

हम कितनी बार अपने घरों को बदलेंगे?: रूपा गांगुली    
राज्यसभा सांसद ने कहा 'हम कहां जाएंगे, अगर भारत हमें जगह न दे? कोई क्यों नहीं सोचेगा? हम कितनी बार बेघर होंगे? मेरे पिता को उनके ही देश में, कभी नारायणगंज, कभी ढाका, कभी दिनाजपुर में गए। हम कितनी बार अपने घरों को बदलेंगे? हमें कितनी बार एक शरणार्थी का जीवन जीना पड़ेगा? नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को धन्यवाद।' 

भाजपा नेता ने कहा 'मुझे यह देखकर हैरानी हो रही है कि इस मुद्दे पर विपक्ष हंस रहा है...हरेक टिप्पणी का मजाक उड़ा रहा है...यहां तक कि वरिष्ठ महिला नेता भी...मैंने उनके हावभाव को देखा...बेहद दुखद है...बेहद निराशाजनक।' 

बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक को संसद ने पास कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed