नागरिकता बिल: समर्थन पर शिवसेना की हां-ना जारी, राउत ने आज फिर बढ़ाया सस्पेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा में पेश कर दिया है और अब इस पर चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच बिल को समर्थन को लेकर शिवसेना की हां-ना जारी है। पार्टी प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने सरकार से बिल पर गलतफहमी दूर करने को कहा है।
संजय राउत ने राज्यसभा में लोकसभा से भिन्न स्थिति होने का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को इस विधेयक पर उनकी पार्टी से समर्थन की अपेक्षा करने से पहले उनके सवालों का जवाब देना होगा। बता दें कि शिवसेना ने लोकसभा में इस विधेयक का समर्थन किया था।
राउत ने कहा ने कहा कि लोकसभा में आंकड़े अलग हैं और राज्यसभा में स्थिति भिन्न है। सरकार को हमारे सवालों का जवाब देना होगा। वोटबैंक की राजनीति सही नहीं है। आप एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।