फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Citizenship Amendment Bill 2019 In Rajya Sabha: Who voted in favor of bill

नागरिकता संशोधन विधेयक : मोदी-शाह को मिला इन दलों का साथ, जानें किसने डाले पक्ष में वोट 

Wed, 11 Dec 2019 10:11 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 11 Dec 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Bill 2019 In Rajya Sabha: Who voted in favor of bill
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : PTI

लोकसभा के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक बुधवार को राज्यसभा में भी पारित हो गया। केंद्र सरकार के लिए यह एक बड़ी ऐतिहासिक जीत है। विधेयक को लेकर राज्यसभा में मतदान हुआ, जिसमें बहुमत केंद्र सरकार के पक्ष में गया। विधेयक के समर्थन में 125 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 105 वोट पड़े। हम आपको बताते हैं कि राज्यसभा में क्या गणित रहा, किस-किस दल या सांसद ने मोदी-शाह के पक्ष में मतदान किया। 

विज्ञापन

बहुमत के लिए चाहिए था यह आंकड़ा 

राज्यसभा में कुल 245 सांसद होते हैं। हालांकि वर्तमान सांसदों की संख्या 240 है। ऐसे में नागरिकता संशोधन विधेयक पर बहुमत पाने के लिए 121 सांसदों का समर्थन चाहिए।

विज्ञापन

भाजपा के पास इतने सांसद 

सत्तारूढ़ दल भाजपा के राज्यसभा में कुल 83 सांसद हैं। इसका मतलब हुआ कि विधेयक को पारित कराने के लिए भाजपा को उच्च सदन में 37 अन्य सांसदों के समर्थन की जरूरत थी। 

बिल पास करवाने के लिए पर्याप्त संख्या 

भाजपा के 83 सांसदों के अलावा बीजू जनता दल, जदयू, अकाली दल, नामित सदस्य, अन्नाद्रमुक, लोजपा का भी केंद्र सरकार को साथ मिला। मतलब विधेयक को राज्यसभा में पेश किए जाने से पहले ही भाजपा के पास करीब 128 सांसदों का समर्थन था। 

इन दलों ने किया पक्ष में मतदान 

दल वोट 
अन्नाद्रमुक 11 
बीजू जनता दल 07
जदयू 06
लोजपा 01
अकाली दल 03
नामित सदस्य 04
अन्य 10
 

शिव सेना ने किया वॉकआउट 

लोकसभा में शिव सेना ने इस विधेयक का समर्थन किया था। मगर कांग्रेस की नाराजगी के बाद राज्यसभा में वोटिंग के दौरान शिव सेना के तीनों सदस्य वॉकआउट कर गए। 

इन दलों ने किया विरोध

विज्ञापन

दल वोट 
कांग्रेस 46
तृणमूल कांग्रेस 13
सपा 09
वाम दल 06
टीआरएस 06
द्रमुक 05
राजद 04
आम आदमी पार्टी 03
बसपा 04
अन्य सांसद 09


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed