{"_id":"56dfde774f1c1baa208b456b","slug":"cisf-gave-security-cover-to-patanjali-food-park-denied-to-taj-hotal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामदेव के फूड पार्क की रखवाली कर रही CISF, ताज को कर दिया था इंकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रामदेव के फूड पार्क की रखवाली कर रही CISF, ताज को कर दिया था इंकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:57 PM IST
सार
- बाबा रामदेव पर केन्द्र सरकार की दरियादिली
- फूड पार्क की सुरक्षा में लगे 33 जवान
- गृहमंत्रालय के आदेश पर की गई तैनाती
- ताज होटल की सुरक्षा से कर दिया था इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा रामदेव पर मोदी सरकार की दरियादिली का एक और किस्सा सामने आ रहा है। देश की औद्योगिक इकाइयों की रखवाली करने वाला केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल बाबा रामदेव के हरिद्वार में स्थित पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क की रखवाली कर रहा है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ की एक टुकड़ी 24 घंटे पार्क की सुरक्षा में तैनात रहती है। बाबा रामदेव और उनके फूड पार्क पर केंद्र की इस दरियादिली पर सवाल खड़े गए हैं क्योंकि इसी सीआईएसएफ ने 26/11 में मुंबई हमला झेलने वाले ताज होटल की रखवाली से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बाबा रामदेव का यह फूड पार्क उन आठ निजी संस्थानों में से है जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। हालांकि यह अकेली एफएमसीजी कंपनी है जिसे सीआईएसएफ सुरक्षा दे रही है।
विज्ञापन
मुंबई हमले के बाद ताज होटल की सुरक्षा से कर दिया था इंकार
मुंबई हमले के बाद ताज होटल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे तो सीआईएसएफ को उसकी सुरक्षा का जिम्मा देने की बात भी चली थी। लेकिन उस समय यह कहकर ताज होटल को सुरक्षा देने से इंकार कर दिया गया था कि होटल इंडस्ट्री इतना महत्वपूर्ण सेक्टर नहीं है जिसे सीआईएसएफ की सुरक्षा दी जाए। तर्क ये भी था कि होटल इंडस्ट्री निजी सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा अपनी सुरक्षा करने में सक्षम है।
हाल ही में केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने शिरडी के साई बाबा ट्रस्ट को भी सीआईएसएफ कवर देने से यह कहकर इंकार कर दिया था, कि इससे अन्य धर्मस्थलों को लेकर भी भानुमति का पिटारा खुल जाएगा।
लेकिन बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थित फूड पार्क की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के 35 जवान हर समय तैनात रहते हैं। सीआईएसएफ के डायरेक्टर जनरल सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि साल 2009 में मुंबई हमलों के बाद देश के विकास में योगदान देने वाले उद्योगों की सुरक्षा के लिए उनके खर्चे पर सुरक्षा देने के आदेश हुए थे।

पतंजलि पार्क की सुरक्षा में तैनात हैं 33 जवान
सीआईएसएफ के एक सूत्र ने बताया कि पतंजलि की आतंरिक सुरक्षा के लिए 4 जून 2015 को गृहमंत्रालय की ओर से आदेश जारी हुए थे। संस्थान की ओर से धमकियां मिलने के बाद गृहमंत्रालय को सीआईएसएफ सुरक्षा के लिए निवेदन किया गया था।
पतंजलि फूड पार्क में आने वाले विदेशी सैलानियों की सुरक्षा और संस्थान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम के 33 जवानों को वहां तैनात करने के निर्देश दिए थे। कई बार खुफिया एजेंसियां भी रामदेव के पतंजलि पार्क में आतंकवादी हमले के इनपुट दे चुकी हैं। वहीं पार्क की सुरक्षा में तैनात जवानों को महीने खर्चा 21 लाख तक बैठता है। रामदेव के इस फूड पार्क पर पिछले साल फायरिंग की घटना भी हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
इन कंपनियों को सुरक्षा देती है सीआईएसएफ
बाबा रामदेव के पतंजलि फूड पार्क के अलावा सीआईएसएफ निजी क्षेत्र के तेल, बिजली, स्टील और आईटी सेक्टर की औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा करती है। इनमें रिलायंस की गुजरात के जामनगर में स्थित तेल रिफाइनरी, आईटी कंपनी इन्फोसिस के बंगलुरू, मैसूर और पुणे में स्थित कैंपस, गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर कोस्टल गुजरात पावर लिमिटेड, टाटा स्टील का उड़ीसा के कलिंगनगर में स्थित प्लांट और बंगलुरू के इलेक्ट्रॉनिक सिटी शामिल हैं।