फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CIDCO Jobs Row MNS on Navi Mumbai International Airport demolition ignoring Marathi people allegation

CIDCO Jobs Row: नौकरियों में मराठी लोगों की अनदेखी, MNS बोला- नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे ध्वस्त होगा

Mon, 03 Nov 2025 11:22 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 03 Nov 2025 11:22 PM IST
सार

CIDCO Jobs Row: महाराष्ट्र में सिडको से जुड़ी नौकरियों में मराठी लोगों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगे हैं। अपने आक्रामक तेवरों के लिए चर्चा में रहने वाली प्रदेश की राजनीतिक पार्टी- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने कहा है कि उनके कार्यकर्ता नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे ध्वस्त कर देंगे।

विज्ञापन
CIDCO Jobs Row MNS on Navi Mumbai International Airport demolition ignoring Marathi people allegation
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई-NMIA

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) पर रोजगार के मुद्दे पर आक्रामक तेवर अपनाए हैं। राज ठाकरे की पार्टी ने स्थानीय मराठी युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता न दिए जाने पर गंभीर चेतावनी देने के अंदाज में कहा 'स्थानीय लोगों के लिए नौकरी में आरक्षण की नीति' लागू नहीं की गई, तो वे 'हवाई पट्टी तोड़ डालेंगे।' MNS प्रवक्ता गजानन काले ने कहा, एनएमआईए परियोजना से रोजगार के लगभग एक लाख अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) पर पहले टर्मिनल के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रिया का जिक्र करते हुए गजानन काले ने कहा, 'स्थानीय मराठी युवाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और ऐसी नीति 'भूमिपुत्रों' को मौका देने की भावना के खिलाफ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की मोर्चेबंदी, 'सामना' में शिवसेना UBT का दावा- दिल्ली तक लगेगा झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल गजानन काले, 'सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CIDCO) और नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन ने 80 प्रतिशत नौकरियां मराठी बोलने वालों को देने की नीति को अस्वीकार कर दिया है।' उन्होंने आरटीआई (RTI) से मिले जवाब का जिक्र करते हुए कहा, सरकार और सीआईडीसीओ के पास स्थानीयों को आरक्षण देने की कोई ठोस नीति नहीं है। अगर मराठी युवाओं को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आदेश का पालन करते हुए 'विरोध का मोर्चा' निकाला जाएगा। स्थानीय युवाओं को नौकरी न मिलने पर यहां से किसी भी विमान को उड़ान नहीं भरने दिया जाएगा।


काले ने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या की एक कंपनी ने मराठी युवाओं को एयरपोर्ट की नौकरियों का झांसा देकर ठगा था। चाय बेचकर गुजारा करने वाले पिता ने अपने बेटे की नौकरी के लिए 88,000 रुपये तक दिए, लेकिन बदले में केवल धोखा ही मिला।

ये भी पढ़ें- Maharashtra: स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर एमवीए का मंथन शुरू, उद्धव-राज ठाकरे समेत गठबंधन दलों के नेता शामिल

मनसे प्रवक्ता काले के मुताबिक CIDCO ने पहले से मौजूद कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बंद कर दिया। ये कार्यक्रम इसलिए शुरू किए गए थे कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित आगरी-कोली समुदाय के युवाओं को एयरपोर्ट से संबंधित नौकरियों के लिए तैयार करने हेतु शुरू किए गए थे। उन्होंने कहा, अगर मराठी युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिली पार्टी के नेता अमित ठाकरे और शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में विपक्षी दल संयुक्त आंदोलन करेंगे। मनसे कार्यकर्ताओं के लिए रनवे तोड़ना मुश्किल काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed