{"_id":"602edb6b651ac5707044306f","slug":"cid-will-investigate-the-attack-on-bengal-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल के मंत्री पर हुए हमले की जांच करेगी सीआईडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल के मंत्री पर हुए हमले की जांच करेगी सीआईडी
Fri, 19 Feb 2021 02:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 19 Feb 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री, जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन पर हुए बम की जांच बृहस्पतिवार को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बुधवार की रात बम से किए गए हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के जंगीपुरा से विधायक हुसैन और दो अन्य लोग हमले में घायल हुए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, जांच सीआईडी का सौंप दी गई हैं। वहीं, एक फोरेंसिक दल सुबह घटनास्थल भी गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि ‘ट्रॉमा सेंटर इकाई’ में भर्ती कराया गया है। उनके इलाज के लिए एक चिकित्सकीय बोर्ड का भी गठन किया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है उनकी उंगलियों और पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, यह घटना दिखाती है कि पश्चिम बंगाल मंत्रियों के लिए भी सुरक्षित नहीं है। सरकार कानून एवं व्यवस्था कायम रखने में नाकाम है।