फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chronology Samjhiye: Congress jibe at govt over PMs Covid meeting

'Chronology Samjhiye': पीएम की आज होने वाली कोविड मीटिंग पर कांग्रेस का तंज, जयराम बोले- 'क्रोनोलॉजी समझिए'

Thu, 22 Dec 2022 01:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 22 Dec 2022 01:21 PM IST
सार

कांग्रेस ने कहा, 'आप क्रोनोलॉजी समझिए कि ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीएफ.7 के मामले कुछ महीने पहले सामने आ गए थे, लेकिन पीएम की यह बैठक उस वक्त हो रही है जब 'भारत जोड़ो यात्रा' दिल्ली पहुंचने वाली है।

विज्ञापन
Chronology Samjhiye: Congress jibe at govt over PMs Covid meeting
राहुल गांधी और पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

कोविड महामारी के नए खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज बुलाई गई बैठक को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने गुरुवार कहा, 'क्रोनोलॉजी को समझिए'। पार्टी का इशारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लिखे गए पत्र की ओर था। इस पत्र में मंडाविया ने कोविड की नई चिंता को लेकर राहुल से उनकी भारत जोड़ो यात्रा पर पुनर्विचार का आग्रह किया था।

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति पर विचार के लिए आज दोपहर बैठक बुलाई है। इस बैठक से चंद घंटे पहले कांग्रेस ने यह ताना कसा है। कांग्रेस ने कहा, 'आप क्रोनोलॉजी समझिए कि ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीएफ.7 के मामले कुछ महीने पहले सामने आ गए थे, लेकिन पीएम की यह बैठक उस वक्त हो रही है जब 'भारत जोड़ो यात्रा' दिल्ली पहुंचने वाली है।
विज्ञापन


कल राहुल गांधी को पत्र और आज पीएम की समीक्षा : जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'जुलाई, सितंबर और नवंबर में गुजरात एवं ओडिशा में ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट के बीएफ.7 के 4 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कल राहुल गांधी को एक पत्र लिखा और आज प्रधानमंत्री स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। 'भारत जोड़ो यात्रा' एक दिन बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी। अब आप क्रोनोलॉजी समझिए…।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की आज एक उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा करेंगे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कई देशों में बढ़ते कोविड-19 के ताजा मामलों को देखते हुए समीक्षा बैठक की थी। 

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कोविड की चिंताओं को लेकर भारत जोड़ो यात्रा को निशाना बनाने का आरोप लगाया। पार्टी ने बुधवार को भाजपा द्वारा कर्नाटक और राजस्थान में मार्च निकालने की ओर इशारा किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोनोवायरस के प्रसार पर भाजपा के तीन सांसदों द्वारा जताई गई चिंताओं का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आग्रह किया है कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता है तो भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने पर विचार करें।


भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में दाखिल हुई है। यह 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग नौ दिनों के ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू और कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed