{"_id":"5c8fe614bdec22142f01a60b","slug":"chinese-tourist-arrested-for-blowing-drone-near-military-headquarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य मुख्यालय के निकट ड्रोन उड़ाने के आरोप में चीनी पर्यटक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सैन्य मुख्यालय के निकट ड्रोन उड़ाने के आरोप में चीनी पर्यटक गिरफ्तार
Tue, 19 Mar 2019 12:10 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता पुलिस ने विक्टोरिया मेमोरियल पर ड्रोन उड़ाने के आरोप में एक चीनी पर्यटक को गिरफ्तार किया है। स्थानीय अदालत ने विस्तृत जांच के लिए उसे 25 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को सेना मुख्यालय के निकट विक्टोरिया मेमोरियल के ऊपर ड्रोन उड़ाने के आरोप में चीनी यात्री ली जिवेई को गिरफ्तार किया है। यह इमारत सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम के पास है।
विज्ञापन
सुरक्षा मानकों के अनुसार सैन्य मुख्यालय के तीन किमी के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक है। पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसे नो-ड्रोन जोन यानी कि जिन इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी है, वहां की जानकारी नहीं थी। वह तो पर्यटक के तौर पर विक्टोरिया मेमोरियल की तस्वीरें लेने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन
अदालत में सरकारी पक्ष ने दलील दी थी कि ली जिवेई के मामले को हल्के से नहीं लिया जा सकता। सैन्य मुख्यालय के बेहद करीब ड्रोन उड़ाने की वजह से इस मामले की गहराई से जांच जरूरी है। उसी के बाद अदालत ने उसे 25 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन