{"_id":"6945dec5c9759a2c9109bffa","slug":"chinese-gaming-apps-ed-new-charge-sheet-reveals-rs-400-crore-fraud-3-arrested-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी गेमिंग एप: ED की नई चार्जशीट में 400 करोड़ की ठगी का खुलासा, अब तक 3 गिरफ्तार; 26 करोड़ की संपत्ति अटैच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीनी गेमिंग एप: ED की नई चार्जशीट में 400 करोड़ की ठगी का खुलासा, अब तक 3 गिरफ्तार; 26 करोड़ की संपत्ति अटैच
Sat, 20 Dec 2025 04:56 AM IST
लव गौर
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: लव गौर
Updated Sat, 20 Dec 2025 04:56 AM IST
सार
चीनी गेमिंग एप को लेकर ईडी की नई चार्जशीट में 400 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। इस पूरे प्रकरण में अब तक तीन की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 26 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है।
विज्ञापन
ईडी की फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोविड महामारी के दौरान भारत में संचालित एक चीनी ऑनलाइन गेमिंग एप के खिलाफ नई चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी के मुताबिक, इस एप के जरिये खिलाड़ियों से करीब 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। ईडी ने बताया कि ‘फीविन’ नामक इस ऑनलाइन गेमिंग एप के खिलाफ पहली अभियोजन शिकायत अक्तूबर 2024 में कोलकाता स्थित धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में दाखिल की गई थी।
इस मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 26 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। ईडी के अनुसार, 8 दिसंबर को इसी अदालत में दाखिल की गई पूरक चार्जशीट में उत्कर्ष आर्य और सुजीत कुमार झा को आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा झा की स्वामित्व वाली 12 कंपनियों को भी इस मामले में नामजद किया गया है। एजेंसी का आरोप है कि इन कंपनियों का इस्तेमाल अपराध से अर्जित धन को छिपाने और उसे कारोबारी आय के रूप में दिखाने के लिए किया गया।
अपराध से अर्जित धन का इस्तेमाल क्रिप्टोकरेंसी में हुआ
ईडी ने कहा कि इस ऐप का संचालन चीनी नागरिक कर रहे थे, जिन्हें भारतीय नागरिकों का सहयोग मिला। आरोपियों और उनसे जुड़ी कंपनियों के जरिए अपराध से अर्जित धन का लेनदेन चीनी नागरिकों के साथ किया जाता था, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि जुटाई गई रकम ‘रीचार्ज पर्सन’ के बैंक खातों में डाली जाती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: क्या है बेटिंग एप केस?: ईडी ने जब्त की क्रिकेटरों, फिल्मी हस्तियों की संपत्तियां; इन लोगों के नाम आए सामने
बेटिंग एप केस: सोनू सूद सहित इन सितारों की संपत्तियां जब्त
सट्टेबाजी एप मामले में ईडी ने कई दिग्गज हस्तियों पर एक्शन लिया है। इसमें चर्चित खिलाड़ी के साथ-साथ फिल्म जगत के सितारे भी हैं, जिन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा है। लोकप्रिय अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और नेहा शर्मा के नाम इनमें शामिल हैं। ईडी द्वारा की जा रही कथित अवैध सट्टेबाजी एप 1xBet की जांच में इन सितारों के नाम आए हैं।ईडी की जांच में फिल्मी सितारों के अलावा नामी क्रिकेटर और सांसद का नाम भी है। इस मामले में आरोपियों की 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई है। अभी तक जांच एजेंसी ईडी द्वारा कुल 19 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन