{"_id":"5a8db16e4f1c1baa1b8b89f4","slug":"china-tring-to-split-india-and-bhutan-on-doklam-issue-shivshankar-menon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोकलम के लिए फिर चीन ने की चालाकी, भारत और भूटान में पैदा करना चाहता है आपसी विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दोकलम के लिए फिर चीन ने की चालाकी, भारत और भूटान में पैदा करना चाहता है आपसी विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोकलम विवाद पर चीन अपनी दोहरी नीतियों से फिर भारत को नई मुसीबत देना चाहता है। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन का कहना है कि चीन भारत और भूटान के बीच दोकलम मुद्दे पर नया विवाद पैदा करना चाहता है। मेनन का कहना है कि चीन इस विवाद के जरिए भारत और भूटान को आपस में बांटना चाहता है। इसीलिए चीन भूटान को यह मनवाना चाहता है कि सुरक्षा मामले में भारत उसका साथ नहीं देने वाला!
विज्ञापन
यूपीए सरकार में 2010-2014 तक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे मेनन का मानना है कि भारत को अपनी भूटान सीमा पर तैनाती बढ़ाने के साथ-साथ खास तौर पर सचेत रहना चाहिए। बता दें कि भारत के भूटान के साथ बेहतर रिश्ते हैं और भारत की तरफ से भूटान को सैनिक सहायता भी दी जाती है, ऐसे में चीन की यह कोशिश जारी है कि वो भारत और भूटान को आपसी मतभेद में डालना चाहता है।
विज्ञापन
हाल में ही दोकलम में चीन की बढ़ती सैन्य मौजूदगी की खबरों के बीच सरकार में हरकत तेज हुई है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, विदेश सचिव विजय गोखले और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस महीने की शुरुआत में चुपचाप भूटान का असाधारण दौरा भी किया है। इस दौरान भूटानी नेतृत्व के साथ अहम रणनीतिक मुद्दों पर गहन बातचीत की गई थी।
विज्ञापन
सेना प्रमुख, एनएसए और विदेश सचिव ने दो सप्ताह पहले भूटान का गुपचुप दौरा किया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इसका फोकस दोकलम पठार के आसपास चीन की बढ़ती सैन्य मौजूदगी और रक्षा ढांचे के निर्माण पर नजर रखना है। तो चीन की फूट डालो वाली रणनीति पर भी अब भारत को सचेत रहना होगा।
भारती दौरे से तीन दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भूटानी समकक्ष सेरिंग तोबगे के साथ गुवाहाटी में एक निवेश सम्मेलन से बातचीत भी की गई थी। सूत्रों ने बताया कि भूटानी पक्ष ने भूटान और चीन के बीच सीमा वार्ताओं की स्थिति के बारे में भारतीय पक्ष को अवगत कराया था और पहले ही इस बात पर जोर दिया कि थिंपू दोकलम ट्राई-जंक्शन में शांति चाहता है। ऐसे में भारत और भूटान दोनों देशों को चाहिए कि वह अपने आपसी संबंध चीन के बेतुके बयान से बचाए।