फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   child salutes Army personnel and tells him aap bahut accha kaam karte ho during rescue operations

महाराष्ट्र: जब बच्ची ने जवान को किया सलाम, कहा- आप बहुत अच्छा काम करते हो

Mon, 12 Aug 2019 09:21 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 12 Aug 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
child salutes Army personnel and tells him aap bahut accha kaam karte ho during rescue operations
बच्ची ने जवान को सलाम किया - फोटो : ANI

बारिश जहां देश के कई हिस्सों में सुकून की सांस लेकर आती है वहीं कई स्थानों पर इसका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जिसके कारण बाढ़ की चपेट में आने से कई लोग बेघर होकर शेल्टर होम में रहने को मजबूर हैं। बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक प्रभावित हैं। इन राज्यों में बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सेना, वायुसेना, नौसेना, एनडीआरएफ की मदद से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 35 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


राज्य के सांगली और कोल्हापुर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। शनिवार को यहां कि स्थिति में कुछ सुधार होता हुआ दिखा। यहां एनडीआरएफ,वायुसेना और नौसेना की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच सांगली में एक बच्ची के सेना के जवान को सलाम करने का विडियो सामने आया है। वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान तो आएगी ही साथ में सेना के प्रति गर्व भी होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बच्ची का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो सांगली के गांवबाग का है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सेना के जवान अपना कर्तव्य निभाने के लिए तैनात हैं। पानी की उफनती लहरों में लोगों को बचाने के जवानों के हौंसले को बच्ची ने देखा और समझा। इसके बाद उसने जवान से जो कहा वह किसी अनमोल उपहार से कम नहीं था। दरअसल, बच्ची जवान के पास गई और उससे कहा- 'आप बहुत अच्छा काम करते हो।' यह सुनने के बाद जवान ने बच्ची से हाथ मिलाया। बच्ची ने भी जवान को सलाम किया और वहां से चली गई।

 


इससे पहले गुजरात के मोरबी जिले का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें गुजरात पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात पृथ्वीराज जडेजा दो बच्चियों को कंधो पर बिठाकर बाढ़ से बचा रहे हैं। स्कूल ने आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम से भी मदद मांगी। हालांकि पानी का बहाव इतना अधिक था कि एनडीआरएफ के लिए नाव से बच्चों को बचा पाना मुश्किल था। जिसके बाद बच्चों को बचाने की जिम्मेदारी गुजरात पुलिस ने संभाली और एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी बीच कांस्टेबल जडेजा ने स्कूल की इन दो छात्राओं को अपने कंधो पर बिठाकर बाढ़ के पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed