वायु रक्षा कमान के गठन को 30 जून तक तैयार करें प्रस्ताव : सीडीएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को तीनों सेनाओं (थल सेना, वायुसेना और नौसेना) के प्रमुखों के साथ बैठक की। बिपिन रावत के सीडीएस बनने के बाद यह दूसरी बार है जब उन्होंने तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है।
Defence Sources: Chief of Defence Staff General Bipin Rawat meeting three services' chiefs. This is the second time the CDS is holding meeting with the services' chiefs after taking over. (File pic) pic.twitter.com/pNprkBiM9X
— ANI (@ANI) January 2, 2020विज्ञापन
वायु रक्षा कमान के गठन के लिए 30 जून तक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश
बैठक के दौरान सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने निर्देश जारी किए हैं कि एयर डिफेंस कमांड बनाने का प्रस्ताव 30 जून, 2020 तक तैयार किया जाए। उन्होंने उन्होंने 31 दिसंबर तक तीनों सेनाओं के बीच तालमेल के क्रियान्वयन के लिए प्राथमिकताएं भी तय कीं। वायु रक्षा कमान के गठन का मकसद देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा अभेद्य बनाना है।
Defence Ministry: The Chief of Defence Staff, General Bipin Rawat has issued directions that a proposal to create Air Defence Command be prepared by June 30, 2020. He also set out priorities for execution of synergy by June 30 and December, 31 2020. (File pic) pic.twitter.com/030GuSD4Na
— ANI (@ANI) January 2, 2020
अधिकारियों ने बताया कि तीनों सेनाओं की संयुक्तता और तालमेल लाने के लिए कुछ क्षेत्रों की पहचान की गई है। इनमें उन स्टेशनों पर जहां दो या अधिक सेनाओं की मौजूदगी हो, वहां कॉमन ‘लॉजिस्टिक सपोर्ट पूल’ की स्थापना करना भी शामिल है।