फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Justice Suryakant gives a message to young lawyers Dont just be case builders become nation builders

CJI Suryakant: 'केवल 'केस बिल्डर' नहीं, बनो 'नेशन बिल्डर', सीजेआई सूर्यकांत ने युवा वकीलों को दिया अनोखा संदेश

Tue, 23 Dec 2025 11:06 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 23 Dec 2025 11:06 PM IST
सार

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने RGNUL की दीक्षांत समारोह में युवा वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान सिर्फ कागज का नहीं, बल्कि जीवन देने वाला खाका है। उन्होंने जोर दिया कि वकील केवल मामलों को जीतने तक सीमित न रहें, बल्कि देश का निर्माण करें और सोचें कि आज के फैसले कल के समाज को कैसे प्रभावित करेंगे।

विज्ञापन
Chief Justice Suryakant gives a message to young lawyers Dont just be case builders become nation builders
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने मंगलवार को युवा वकीलों को अनोखा संदेश दिया। एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने युवा वकीलों से कहा कि उन्हें खुद को केवल 'केस बिल्डर' नहीं बल्कि 'नेशन बिल्डर' समझना चाहिए। उन्होंने छात्रों से पूछा कि एक वकील का भारत जैसे देश में क्या महत्व है और उसकी भूमिका क्या होनी चाहिए। बता दें कि सीजेआई सूर्यकांत यह बात राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RGNUL) की सातवीं दीक्षांत समारोह में कह रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान सीजेआई ने इस बात पर भी जोर दिया कि हर पीढ़ी एक अधूरी गणराज्य विरासत में पाती है और उसे भविष्य बनाने की जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान पत्थर की मूर्ति नहीं, बल्कि एक अद्भुत खाका है। न्यायालय इसे व्याख्या देते हैं, संस्थान इसे ढांचा देते हैं, लेकिन आप इसे जीवन देंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- DRDO की बड़ी कामयाबी: आकाश-एनजी मिसाइल तैयार... भारत की हवाई सुरक्षा को मिला नया कवच; जानें क्यों है खास
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून पेशे से होता है देश का निर्माण- सीजेआई
सीजेआई ने आगे कहा कि अक्सर कानून पेशे को सिर्फ मामलों को जीतने या घंटे भर बिल करने तक सीमित कर दिया जाता है, जबकि इससे देश का निर्माण नहीं होता। केस बिल्डर केवल आज के विवाद पर ध्यान देता है, जबकि नेशन बिल्डर सोचता है कि आज का विवाद कल के समाज को कैसे प्रभावित करेगा।

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आधुनिक हो रहा है और कानून के मुद्दे पहले जैसे सरल नहीं रहे। अब अनुबंध में एल्गोरिदम शामिल हैं, संपत्ति में डिजिटल संपत्ति और परिवार कई देशों में फैले हुए हैं। ऐसे में वकील को सिर्फ बहस करना नहीं बल्कि कानून की व्याख्या करना, सलाह देना, नवाचार करना और मानवता को बनाए रखना होगा।

सीजेआई ने छात्रों को दिए ये संदेश
सीजेआई ने आगे कहा कि न्यायिक सुधार और अदालतों के आधुनिकीकरण का असली मतलब तभी होगा जब युवा वकील इसे जमीनी स्तर पर लागू करेंगे। उन्होंने छात्रों से कहा कि केस बिल्डर पूछता है, मैं कैसे जीतूं? वहीं नेशन बिल्डर पूछता है, मैं किस सिस्टम को मजबूत कर रहा हूं?

ये भी पढ़ें:- VR Chaudhari: 'ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को लगी सबसे ज्यादा चोट', पूर्व वायुसेना प्रमुख बोले- ये साहसिक फैसला

कानून में लंबे करियर के लिए तीन आधार जरूरी- सीजेआई

उन्होंने कहा कि एक सफल और लंबे करियर के लिए तीन आधार जरूरी हैं, ईमानदारी, सहानुभूति और जिज्ञासा। ईमानदारी न्याय प्रणाली का आधार है, सहानुभूति से न्याय सिर्फ कागज पर नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन में सही मायने में लागू होता है और जिज्ञासा कानून को बदलती दुनिया के अनुसार प्रतिक्रियाशील बनाती है। अंत में सीजेआई सूर्यकांत ने तकनीक का उपयोग करने की सलाह भी दी, लेकिन चेताया कि तकनीक न्याय का विकल्प नहीं बल्कि मददगार हो।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed