फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Justice of India DY Chandrachud said You can fool everyone but not the conscience

SC: ‘आप सबको मूर्ख बना सकते हैं पर अंतरात्मा को नहीं’ CJI बोले- हमारी निष्ठा पर निर्भर कानूनी पेशे का भविष्य

Mon, 18 Sep 2023 05:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Sep 2023 05:12 AM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, अंतरात्मा हर रात हमसे सवाल करती है। वकीलों को तब सम्मान मिलता है जब वे न्यायाधीशों का सम्मान करते हैं और न्यायाधीशों को तब सम्मान मिलता है जब वे वकीलों का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
Chief Justice of India DY Chandrachud said You can fool everyone but not the conscience
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़। - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हमारा पेशा फलना-फूलना जारी रखेगा या विनाश कर लेगा, यह इस पर निर्भर करेगा कि हम अपनी सत्यनिष्ठा को बरकरार रखते हैं या नहीं। सीजेआई ने कहा कि सत्यनिष्ठा और ईमानदारी कानूनी पेशे का मूल है। आप पूरी दुनिया को मूर्ख बना सकते हैं, पर अपनी अंतरात्मा को नहीं।

विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश ने रविवार को कानूनी प्रणाली को मजबूती देने की दिशा में वकीलों और न्यायाधीशों के बीच सहयोग बढ़ाने के विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। सीजेआई ने कहा, ईमानदारी किसी आंधी से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी रियायतों और समझौतों से मिटती है, जो वकीलों और न्यायाधीशों द्वारा किए जाते हैं। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, अंतरात्मा हर रात हमसे सवाल करती है। वकीलों को तब सम्मान मिलता है जब वे न्यायाधीशों का सम्मान करते हैं और न्यायाधीशों को तब सम्मान मिलता है जब वे वकीलों का सम्मान करते हैं और परस्पर सम्मान तब होता है जब यह एहसास होता है कि दोनों एक ही न्याय चक्र का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed