{"_id":"5d6e67478ebc3e01557e5a17","slug":"chidambaram-targeted-government-on-low-gdp-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीपी को लेकर चिदंबरम का सरकार पर तंज, आप जानते हैं पांच फीसदी क्या है?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जीडीपी को लेकर चिदंबरम का सरकार पर तंज, आप जानते हैं पांच फीसदी क्या है?
Tue, 03 Sep 2019 08:11 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 03 Sep 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर में गिरावट के लिए मंगलवार को राजग सरकार पर निशाना साधा। अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर गिरकर पांच फीसदी पर आ गई है, जो पिछले छह साल में सबसे कम है।
विज्ञापन
अदालत कक्ष से चिदंबरम के बाहर निकलने पर जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि उन्हें अपनी सीबीआई हिरासत के बारे में क्या कहना है तो पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, पांच फीसदी। क्या आप जानते हैं पांच फीसदी क्या है?
विज्ञापन
उन्होंने पांचों अंगुलियां दिखाने के लिये अपना हाथ भी उठाया। तभी सीबीआई उन्हें हिरासत में ले लिया। भारत की आर्थिक वृद्धि दर में लगातार पांच तिमाही में गिरावट दर्ज की गई है। जून में समाप्त हुई तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर पांच फीसदी पर आ गई है, जो पिछले छह साल में सबसे कम है। ऐसा उपभोक्ता मांगों और निजी निवेश में गिरावट की वजह से हुआ है।
विज्ञापन