फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh-Rajasthan Chief Minister opened the box before Elections people will get gifts from August 15

Elections 2023: छत्तीसगढ़-राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने खोला पिटारा, 15 अगस्त से लोगों को मिलेंगी ये सौगातें

Tue, 15 Aug 2023 04:55 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 15 Aug 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने 15 अगस्त के कई बड़ी घोषणाएं की हैं। साल के अंत में इन दोनों ही कांग्रेस शासित राज्यों में चुनाव होने हैं।
loader
Chhattisgarh-Rajasthan Chief Minister opened the box before Elections people will get gifts from August 15
भूपेश बघेल और अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दोनों ही राज्यों के स्वतंत्रता दिवस के सरकारी कार्यक्रमों में आगामी चुनावों की झलक देखने को मिली। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने ध्वजारोहण करने के बाद पुलिस के प्रमोशन सिस्टम में बदलाव करने का एलान किया। वहीं, मोबाइल वितरण योजना के दूसरे चरण में एक करोड़ महिलाओं मोबाइल देने की घोषणा की। जबकि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेप के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं देने का फैसला किया है। साल के अंत में इन दोनों ही कांग्रेस शासित राज्यों में चुनाव होने हैं।



गहलोत की घोषणाओं का यह होगा असर
सीएम गहलोत ने अपने भाषण में पुलिस विभाग में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के प्रमोशन सिस्टम में बदलाव की घोषणा की है। अब पुलिस में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक परीक्षा की जगह विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के जरिए प्रमोशन होंगे। अभी प्रमोशन के लिए परीक्षा देनी होती है, जबकि दूसरे विभागों में डीपीसी से प्रमोशन होते हैं। राजस्थान पुलिस के 75 साल पूरे होने पर कॉन्स्टेबल से लेकर डीजी तक राजस्थान पुलिस में पंचसती मेडल दिए जाने की घोषणा भी की है।


सीएम ने दूसरी बड़ी घोषणा 1250 करोड़ में जयपुर के रामगढ़ बांध को ईसरदा से पानी लाकर भरने की है। इस पर 1250 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रामगढ़ बांध में ईसरदा का पानी लाकर भरने से आंधी, आमेर,चाकसू, गोविंदगढ़, शाहपुरा, विराटनगर, पावटा, कोटपूतली, टोंक और अलवर जिले के थानागाजी के लिए पेयजल योजना बनाई जा सकेगी। ईआरसीपी में 53 बांध और जुड़ेंगे, 11 लाख किसानों को फायदा होगा।

गहलोत ने कहा कि ईआरसीपी की डीपीआर में 26 बांध शामिल किए गए थे। वर्तमान डीपीआर में कई गांव वंचित रह गए थे। अब दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर और अलवर जिले के 53 बांधों को ईआरसीपी से जोड़कर उन्हें भरा जाएगा। इससे ईआरसीपी की लागत 1665 करोड़ बढ़ जाएगी। इससे 13 विधानसभा क्षेत्र के 11 लाख किसानों को फायदा होगा ।

सीएम ने 15 अगस्त के अपने भाषण में एक करोड़ महिलाओं को अगले फेज में फ्री स्मार्ट फोन देने की पुरानी घोषणा के साथ अब उन महिलाओं को गारंटी कार्ड देने की घोषणा की है। 20 अगस्त से एक करोड़ महिलाओं को गारंटी कार्ड दिए जाएंगे, जिन्हें दिखाकर महिलाएं फ्री स्मार्ट फोन ले सकेंगी। इसके साथ ही सीएम ने खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित परिवारों को भी फ्री राशन किट योजना से जोड़ने की घोषणा की है। खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित जिन परिवारों को कोरोना में 5500 रुपए मिले थे, उन्हें फ्री राशन किट दिए जाएंगे। इसके अलावा सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने पर अब 10 हजार रुपए मिलेंगे। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने और अस्पताल पहुंचाने वालों को अभी चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना में 5000 रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। सीएम ने इसे बढ़ाकर 10 हजार करने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ सीएम बघेल ने की 15 बड़ी घोषणाएं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त के कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने कहा कि, श्रमिकों को मुख्यमंत्री पेंशन सहायता योजना के जरिए हर महीने 1500 पेंशन दी जाएगी। छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। स्कूलों के सिलेबस में छत्तीसगढ़ी भाषा शामिल होगी। सभी जिलों में छात्रों को फ्री में ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।

  • साहित्यकारों को तीन श्रेणियों में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान दिए जाने की घोषणा की।
  1. छत्तीसगढ़ी एवं अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुरुख आदि में लिखे गये साहित्य के लिये। 
  2. हिंदी में लिखे गये पद्य के लिए। 
  3. हिंदी में लिखे गये गद्य के लिये यह सम्मान दिया जायेगा।
  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में उत्कृष्ट खिलाड़ी होंगे। रेशम और मधुमक्खी पालन को भी कृषि का दर्जा दिया जाएगा। वहीं, छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन योजना चलाई जाएगी।
  • स्कूल शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल किया जाएगा। सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस की सुविधा मिलेगी।
  • छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों को पाठ्यक्रम के रूप में सम्मिलित किया जाएगा।स्वच्छता दीदी के मानदेय में 20% की बढ़ोतरी।
  • अंशकालीन सफाई कर्मी और मध्यान भोजन रसोईया के मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी
  • प्रदेश के सभी जिलों एक कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट कक्षाओं में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय।
  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों के एकमुश्त संविदा वेतन को 25,780 रू से बढ़ाकर प्रतिमाह 32,740 रू किया गया। मेहमान प्रवक्ताओं के प्रतिमाह अधिकतम भुगतान की सीमा को 13,000 रू से बढ़ाकर 15,000 रू प्रतिमाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed