फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhagan Bhujbal met Sharad Pawar regarding Maratha reservation

Maharashtra: मराठा आरक्षण को लेकर शरद से मिले भुजबल, कहा-हस्तक्षेप करें; सियासी हलचल तेज हुई

Tue, 16 Jul 2024 05:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 05:38 AM IST
सार

एनसीपी (अजित गुट) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने बताया कि सूबे में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर ओबीसी नेताओं की आपत्तियों को लेकर उन्होंने शरद पवार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर शरद पवार पहल करने के लिए तैयार हैं। मुंबई में पवार के आवास 'सिल्वर ओक' में दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई।

विज्ञापन
Chhagan Bhujbal met Sharad Pawar regarding Maratha reservation
छगन भुजबल और शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बन रही सियासी रणनीति के बीच एनसीपी (अजित गुट) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल सोमवार को एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार से मिले।

विज्ञापन


भुजबल ने बताया कि सूबे में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर ओबीसी नेताओं की आपत्तियों को लेकर उन्होंने शरद पवार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर शरद पवार पहल करने के लिए तैयार हैं। मुंबई में पवार के आवास 'सिल्वर ओक' में दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद यहां सियासी हलचल तेज गई, लेकिन पत्रकारों से बातचीत में भुजबल ने तमाम कयासों को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


भुजबल ने कहा कि पवार के साथ उनकी करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई। पवार ने उन्हें बताया कि वह अगले दो दिनों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य नेताओं के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे। बता दें कि कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल बीते 11 महीने से ओबीसी कोटे के तहत मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, राज्य का ओबीसी समुदाय भी जरांगे की इस मांग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है, जिससे सूबे में जातीय तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed