फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   charges Filed against six suspected ISIS militants

देश के छह संदिग्ध IS आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

Mon, 18 Jul 2016 11:27 PM IST
ब्यूरोय अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरोय अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
charges Filed against six suspected ISIS militants
- फोटो : PTI

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली और हरिद्वार में अर्धकुंभ के दौरान आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार छह संदिग्ध आईएस आतंकवादियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया है।

विज्ञापन


एनआईए ने अखलाकुर रहमान, मोहम्मद अजीमुशान, मोहम्मद मेराज, मोहम्मद ओसामा, मोहसिन इब्राहिम सैयद और यूसुफ अल-हिंदी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 18 जनवरी 2016 को भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (साजिश रचने) और गैरकानूनी गतिविधियां प्रतिबंध अधिनियम (यूएपीए) की धारा 18 एवं 20 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


गृहमंत्रालय के निर्देशों पर यह मामला बाद में एनआईए के सुपुर्द किया गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तफ्तीश के दौरान आरोपियों को रुड़की और मुंबई से गिरफ्तार किया था। एनआईए की विशेष अदालत में दायर आरोपपत्र को संज्ञान के लिए स्वीकृत कर लिया है। अदालत आरोपपत्र पर अगली तारीख पर विचार करेगी। एनआईए के मुताबिक सामान्य परिवारों से ताल्लुक रखने वाले ये आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके लिए इन्होंने बाकायदा एक योजना भी तैयार कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed