फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Charges against me are totally false and politically motivated said Robert Vadra on ED raids

ईडी के छापे पर बोले रॉबर्ट वाड्रा -मैं कोई देश छोड़ कर नहीं भाग रहा हूं

Wed, 12 Dec 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Charges against me are totally false and politically motivated said Robert Vadra on ED raids
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को  प्रवर्तन निदेशायल के छापों को गलत बताया। उन्होंने कहा, "मरे खिलाफ लगे सभी आरोप पूरी तरह से गलत और राजनीतिक रूप से प्रभावित हैं। हम सभी नोटिसों का जवाब देंगे। लेकिन मेरा परिवार चिंता में है, मां की तबीयत ठीक नहीं है, हर चीज कानून के मुताबिक होनी चाहिए, हम हमेशा सहयोग करेंगे।


loader



बता दें कि तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत की खुशी दिल्ली के लोधी गार्डन में मनाई जा रही थी। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वाड्रा भी मौजूद थे। 

मुद्दों को छोड़कर मुझपर राजनीति क्यों

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "मेरे ऑफिस को तोड़ा गया है। मैं हर सवाल का जवाब दे रहा हूं। मैंने कोई गलती नहीं की है। मुझे कोई नोटिस नहीं मिले। मैं डरने वाला नहीं हीं।" 

राहुल को दी बधाई

उन्होंने कहा कि वह राहुल के लिए खुश हैं और 2019 में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। उन्होंने जीत के लिए राहुल और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शुक्रिया किया। 2019 में राहुल के नेतृत्व में पार्टी को जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि जो भी कार्रवाई उनके खिलाफ हो वह कानून के मुताबिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कहीं भागने वाले नहीं हैं और न ही किसी और देश में रहने के लिए जा रहे हैं। 

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed