फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chaos in Fatehpur Sikri agra on the arrest of BJP leaders

विहिप-बजरंग दल ने किया फतेहपुर सीकरी में हंगामा, सीओ को जड़ा थप्पड़, पुलिस पर पथराव

Sun, 23 Apr 2017 10:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट Updated Sun, 23 Apr 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
chaos in Fatehpur Sikri agra on the arrest of BJP leaders

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और इंस्पेक्टर को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को फतेहपुर सीकरी थाने पर प्रदर्शन के बाद जमकर बवाल बवाल हुआ। इन संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सीओ अछनेरा रविकांत पाराशर से खींचतान की।

विज्ञापन


आरोप है कि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत विद्यार्थी प्रमुख जगमोहन चाहर ने सीओ को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। बाद में लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से तकरीबन आधे घंटे तक ईंट-पत्थर फेंके गए। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने मौके से छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस शहर के थाना सदर बाजार में ले आई थी। रात में हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली वे सदर थाने पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। वे कार्यकर्ताओं को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। उनके प्रदर्शन को देखते हुए सदर थाने पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक हंगामा चलता रहा। भाजपा के कई नेता भी वहां पहुंच गए। लोगों को उग्र होते देख पुलिस ने यहां भी लाठीचार्ज किया। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। एक दारोगा संतोष कुमार की बाइक में आग लगा दी और उसकी सर्विस रिवाल्वर भी छीन ले गए।

इससे पहले फतेहपुर सीकरी की घटना की सूचना पाकर डीएम गौरव दयाल और एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। दूसरी ओर, विधायक चौधरी उदयभान सिंह और सांसद पुत्र राकेश चौधरी भी वहां पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों से बात कर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की। साथ ही बवाल के दौरान शनिवार को हिरासत में लिए गए प्रांत विद्यार्थी प्रमुख जगमोहन चाहर, विहिप के सागर चौधरी, जिला गौरक्षा प्रमुख ओमी टीकरी, भाजपा के उदयवीर सिंह, मोनू और हेमेंद्र तिवारी को छोड़ने के लिए कहा। लेकिन अधिकारियों ने आरोपियों को छोड़ने से इनकार कर दिया। थाने के घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं की एसपी देहात मंशाराम गौतम और उपजिलाधिकारी निधि गुप्ता से भी तीखी बहस हुई।

ये है मामला

chaos in Fatehpur Sikri agra on the arrest of BJP leaders

तेहरा जौताना के निकट बृहस्पतिवार रात सब्जी व्यापारी फूल कुरैशी और रिजवान के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने ओमी टीकरी, संघ प्रचारक विक्रांत फौजदार, मूला चौधरी, विष्णु, पिंटू, रवि, प्रह्लाद सहित नौ के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। इसी को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों में आक्रोश है।

उनका कहना है कि विक्रांत घटना के समय मौके पर नहीं थे। पुलिस ने आनन-फानन में गलत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार सुबह 11 बजे ही विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थाने  को घेर लिया था। वे थाना फतेहपुर सीकरी के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव  के निलंबन, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

पुलिस, पीएसी ने किया मार्च
धरना-प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज के बाद पथराव में पुलिस के कई वाहनों के शीशे भी टूट गए। लोगों ने केनरा बैंक के एटीएम पर भी पथराव किया और शीशे तोड़ डाले। बवाल के दौरान पुलिसकर्मियों समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों की बाइक जब्त कर ली। बाद में कई थानों की पुलिस व पीएसी ने बाजार में मार्च किया।
कानून के तहत होगी कार्रवाई
''फतेहपुर सीकरी में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कानून हाथ में लिया है। वे खुलेआम एलान कर रहे थे कि यहां वही होगा, जो वे चाहेंगे। उन्होंने सीओ के साथ हाथापाई, अभद्रता की। थाने पर पथराव किया। तब पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।''
 -गौरव दयाल, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed