फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrayaan-3 successfully undergoes Integrated Module Dynamic Tests

Chandrayaan: चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान ने जरूरी परिक्षणों को किया पूरा, इसरो ने कहा- यह मील का पत्थर

Thu, 16 Mar 2023 09:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 16 Mar 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-3 successfully undergoes Integrated Module Dynamic Tests
चंद्रयान-3 - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान ने आवश्यक परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस परीक्षण में  चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान  ने कठोर कंपन और ध्वनिक वातावरण का सामना करने की अपनी क्षमता साबित की है। इस मिशन में यह एक और मील का पत्थर है। 

विज्ञापन


इसरो ने बताया कि ये परीक्षण मार्च 2023 के पहले सप्ताह के दौरान बेंगलुरु के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में स्थित टेस्टिंग सुविधाओं में किए गए थे। परीक्षण को लेकर इसरो ने कहा कि किसी भी अंतरिक्ष यान के लिए योग्यता और स्वीकृति प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। परीक्षणों की चुनौतियों के बारे में बताते हुए इसरो ने कहा कि चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान तीन मॉड्यूल अर्थात प्रणोदन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर मॉड्यूल का एक संयोजन है। एकीकृत अंतरिक्ष यान पर किए गए कंपन और ध्वनिक परीक्षणों ने लॉन्च पर्यावरण में संरचनात्मक अखंडता और उत्तरजीविता पर पर्याप्त विश्वास प्रदान किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले बीते साल अक्टूबर में इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ ने रविवार को कहा था कि जून 2023 में चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किए जाने की संभावना है। सोमनाथ ने कहा था कि मिशन चंद्रयान-3 जून 2023 में लॉन्च होने के लिए लगभग तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया था कि लॉन्च पैड के लिए डिजाइन तैयार है। सुरक्षा के लिए एक बार अगर जमीन हमाने नियंत्रण में आ जाती है, तो हम इस पर निर्माण शुरू कर देंगे। एक सवाल के जवाब में इसरो प्रमुख ने कहा कि पूरी निर्माण गतिविधि (कन्स्ट्रक्शन एक्टिविटीज) दो साल में होने की उम्मीद है। चंद्रयान-3 मिशन को लेकर उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष एजेंसी जून-जुलाई 2023 तक लॉन्च विंडो देख रही है।  
गौरतलब है कि चंद्रयान -2, चंद्रमा के लिए भारत का दूसरा मिशन है। जिसे 22 जुलाई, 2019 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed