फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chandrayaan 2 Devotees worshiped moon god in Tamil Nadu to get back Vikram lander contact

विक्रम से दोबारा संपर्क के लिए तमिलनाडु में भक्तों ने चंद्र देव से लगाई गुहार, पूजा और अभिषेक किया

Tue, 10 Sep 2019 06:51 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तंजावुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तंजावुर Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
chandrayaan 2 Devotees worshiped moon god in Tamil Nadu to get back Vikram lander contact
चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर - फोटो : ISRO
चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' से संपर्क स्थापित करने के लिए जब इसरो द्वारा तमाम कोशिशें की जा रही थीं, तो तमिलनाडु के तंजावुर के नजदीक चंद्रमा देवता के एक मंदिर में विशेष पूजा की गई थी। भक्तों ने चंद्र देव से गुहार लगाई कि वो अपनी कृपा करें ताकि मिशन से टूटा हुआ संपर्क दोबारा स्थापित किया जा सके। 
विज्ञापन


मंदिर के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, चंद्र देव की पूजा में शहद और चंदन सहित कई वस्तुओं के साथ उनका अभिषेक किया गया और उसके बाद एक सामुदायिक दावत (अन्नधनम) का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


यहां स्थित थिंगालुर में भगवान शिव के मंदिर श्री कैलासनाथर में भगवान चंद्र का छोटा मंदिर है। यह नौ ग्रहों को समर्पित नौ "नवग्रह" मंदिरों में से एक है।

मंदिर प्रबंधक ने पीटीआई को बताया, "लैंडर के साथ संचार बंद हो जाने के बाद, हमने चंद्र देव के हस्तक्षेप के लिए विशेष प्रार्थना करने का फैसला किया और सोमवार को यह पूजा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुत सारे भक्तों ने प्रार्थना में भाग लिया और पूजा की ताकि लैंडर के साथ संपर्क स्थापित किया जा सके और ऑर्बिटर ने उपयोगी जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि एक दशक पहले चंद्रयान-1 मिशन से पहले यज्ञ किए गए थे और विक्रम लैंडर की हालिया असफल लैंडिंग से पहले भी इसका आयोजन हुआ था।

एक भक्त एस राजा ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन ने आम लोगों की कल्पना से जुड़ गया है और यह पूजा अंतरिक्ष एजेंसी के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने का उनका तरीका था।


उन्होंने कहा, "चंद्रमा ने हमेशा इंसानों को उत्साहित किया है। हमने प्रार्थना की है कि लैंडर वापस से काम करने लगे और हमें चंद्रमा के कुछ अज्ञात पहलुओं के बारे में पता चले।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed