फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu meets Finance Minister Nirmala Sitharaman seeks financial aid for debt ridden Andhra Pradesh

Budget 2024: निर्मला सीतारमण से मिले चंद्रबाबू नायडू, आंध्र की वित्तीय सहायता बढ़ाने पर विचार करने को कहा

Fri, 05 Jul 2024 02:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Jul 2024 02:05 PM IST
सार

Chandrababu Naidu Meets Nirmala Sitharaman: चंद्रबाबू नायडू ने पोलावरम सिंचाई परियोजना, पिछड़े क्षेत्रों के लिए विशेष सहायता और नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए धनराशि की मांग की है।

विज्ञापन
Chandrababu Naidu meets Finance Minister Nirmala Sitharaman seeks financial aid for debt ridden Andhra Pradesh
चंद्रबाबू नायडू ने की निर्मला सीतारण से मुलाकात - फोटो : PTI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू केंद्रीय बजट की प्रस्तुति से पहले शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। उन्होंने कर्ज के बोझ दबे राज्य की वित्तीय सहायता बढ़ाने पर जोर दिया। सूत्रों ने बताया कि नॉर्थ ब्लॉक में बैठक के दौरान नायडू ने राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर प्रकाश डाला, जिनके लिए उन्हें वित्तीय सहायता की आवश्यकता है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, "मुख्यमंत्री ने राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं और बढ़े हुए आवंटन की मांग के पीछे के तर्क को रेखांकित करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया।" बैठक के दौरान तेलुगू देशम पार्टी के मंत्री मौजूद थे। राज्य सरकार के डेटा के अनुसार, राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश का ऋण 2019-20 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 31.02 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 33.32 प्रतिशत हो गया है। यह पिछले पांच वर्षों में राज्य की राजकोषीय स्थिति में गिरावट का संकेत देता है।
विज्ञापन


नायडू ने इन मुद्दों पर जोर दिया
चंद्रबाबू नायडू ने पोलावरम सिंचाई परियोजना, पिछड़े क्षेत्रों के लिए विशेष सहायता और नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए धनराशि की मांग की है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद उत्पन्न हुए मुद्दों के समाधान पर भी जोर दिया। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह केंद्रीय बजट की प्रस्तुति से पहले हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सीतारमण ने चंद्रबाबू नायडू की चिंताओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वह राजकोषीय बाधाओं के भीतर आंध्र प्रदेश की मांग पर गौर करेंगी। बता दें कि आंध्र प्रदेश सीएम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) केंद्र में भाजपा नीत एनडीए सरकार में एक महत्वपूर्ण साथी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed