फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chanakya News 24 Exit Poll 2022: UP, Uttarakhand, Punjab, Goa and Manipur Assembly Election Result Prediction in Hindi

News 24 Chanakya Exit Poll Live: न्यूज 24-चाणक्य का एग्जिट पोल- यूपी में भाजपा को फिर बहुमत, उत्तराखंड में भी वापसी के आसार, पंजाब में आप की सरकार

Mon, 07 Mar 2022 09:35 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 07 Mar 2022 09:35 PM IST
सार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही हम आपको बता रहे हैं चाणक्य-न्यूज 24 का एग्जिट पोल, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि किस राज्य में किस पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिल सकती हैं...

विज्ञापन
Chanakya News 24 Exit Poll 2022: UP, Uttarakhand, Punjab, Goa and Manipur Assembly Election Result Prediction in Hindi
Exit Poll Assembly Elections 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही अब नजरें 10 मार्च के आने वाले नतीजे पर है। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल का सिलसिला शुरू हो गया है जिसमें मतदाताओं से बातचीत के आधार पर नतीजों का अनुमान लगाया जाता है। हम आपको बता रहे हैं चाणक्य-न्यूज 24 का एग्जिट पोल जिसमें अनुमान लगाया गया है कि किस राज्य में किस पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिल सकती हैं और कौन सरकार का गठन हो सकता है। 

विज्ञापन


यूपी का एग्जिट पोल 
एग्जिट पोल की मानें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करती दिख रही है। योगी  आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा कुल 403 में से 294 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, सपा को 105 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। बसपा महज दो और कांग्रेस को एक ही सीट मिलने का अनुमान है। 
विज्ञापन

 

  • भाजपा - 294 सीटें 
  • सपा - 105 सीटें 
  • बसपा - 02 सीटें 
  • कांग्रेस - 01 


पंजाब का एग्जिट पोल 
पंजाब में आप को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां आप को 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस महज 10 और शिरोमणि अकाली दल 6 सीटों पर सिमटती दिख रही है। भाजपा को एक सीट मिलने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • आप- 100 सीटें (45 फीसदी वोट) 
  • कांग्रेस - 10 सीटें (23 फीसदी वोट)
  • शिरोमणि अकाली दल - 06 सीटें (16 फीसदी वोट)
  • भाजपा - 01 सीट


उत्तराखंड का एग्जिट पोल 
उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। और उसे 43 सीटें मिल रही हैं, कांग्रेस को 24 सीटें और अन्य को तीन सीटें मिलती दिख रही हैं।  

  • भाजपा - 43 सीटें 
  • कांग्रेस - 24 सीटें 
  • अन्य - 3 सीटें 
  • 34 फीसदी ने पार्टी और उम्मीदवार को देखकर वोट दिया।
  • 22 फीसदी ने  विकास के मुद्दे पर वोट दिया। 
  • 13 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट दिया। 
  • इस सवाल पर कि क्या आप राज्य में सरकार बदलना चाहते हैं? 41% ने हां में और 52% ने नहीं में जवाब दिया। 


सबकी नजरें यूपी पर 
बहरहाल, ये एग्जिट पोल हैं और सभी को इंतजार 10 मार्च का है जिस दिन मतगणना होगी। सबकी नजरें यूपी चुनाव के नतीजे पर है। यहां सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ है और लोग बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। यूपी में कुल 403 सीटें हैं और 2017 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था। भाजपा और सपा के बीच कड़े मुकाबले और धुआंधार चुनाव प्रचार और आरोप-प्रत्यारोप के बीच इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प बन गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed