फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CGHS: health ministry release the rate list of 36 tests to 42 lakh CGHS beneficiaries of central government

CGHS: केंद्र सरकार के 42 लाख सीजीएचएस लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब इतने रुपये में करा सकेंगे 36 टेस्ट

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 30 Jun 2023 06:20 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से विभिन्न तरह के 36 टेस्ट के रेट निर्धारित किए हैं। ये टेस्ट नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) और नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त किसी भी लैब में कराए जा सकते हैं...

विज्ञापन
CGHS: health ministry release the rate list of 36 tests to 42 lakh CGHS beneficiaries of central government
CGHS - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

केंद्र सरकार के 42 लाख कर्मचारी व उनके परिजन, जो सीजीएचएस के दायरे में आते हैं, उनके लिए राहत की खबर है। अब उन्हें टेस्ट के लिए ज्यादा रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से विभिन्न तरह के 36 टेस्ट के रेट निर्धारित किए हैं। ये टेस्ट नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) और नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त किसी भी लैब में कराए जा सकते हैं। अगर किसी 'सीजीएचएस' लाभार्थी के लिए एनएबीएल/एनएबीएच लैब में जाना संभव नहीं है, तो उनके लिए गैर मान्यता प्राप्त लैब के रेट तय किए गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Cashless Treatment: अब छह एम्स में सीजीएचएस लाभार्थियों का कैशलेस इलाज, दावों के झंझट से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन

मान्यता प्राप्त लैब में इको टेस्ट 1475 रुपये में

सीजीएचएस निदेशालय द्वारा हाल ही में जारी कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक, अगर कोई लाभार्थी एनएबीएल/एनएबीएच से मान्यता प्राप्त लैब पर ईसीजी कराता है तो उसे 175 रुपये देने पड़ेंगे। यही टेस्ट गैर मान्यता प्राप्त लैब पर 150 रुपये में होगा। मान्यता प्राप्त लैब में इको टेस्ट 1475 रुपये में, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में इसके लिए 1255 रुपये देने होंगे। मान्यता प्राप्त लैब में फेटल इको टेस्ट 1600 रुपये में होगा। गैर मान्यता प्राप्त लैब में ये टेस्ट 1360 रुपयों में होगा। स्ट्रेस इको टेस्ट के लिए मान्यता प्राप्त लैब में 2400 रुपये, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में 2040 रुपये लगेंगे। डी स्ट्रेस इको के लिए मान्यता प्राप्त लैब के रेट 3000 रुपये हैं। गैर मान्यता प्राप्त लैब में यही टेस्ट 2550 रुपये में होगा। मान्यता प्राप्त लैब में एमआरआई कार्डियक करानी है, तो उसके लिए 8000 रुपये देने होंगे। गैर मान्यता प्राप्त लैब में इसके लिए 6800 रुपये देने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमटी टेस्ट, मान्यता प्राप्त लैब में लगेंगे 1120 रुपये

यूएसजी कलर डोपलर प्रेगनेंसी टेस्ट अगर मान्यता प्राप्त लैब में कराते हैं, तो उसके लिए 1675 रुपये देने होंगे, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में यही टेस्ट 1425 रुपये में होगा। मान्यता प्राप्त लैब में टेस्टीकुलर स्केन के लिए 1700 रुपये लगेंगे। गैर मान्यता प्राप्त लैब में इसके रेट 1445 रुपये होंगे। थायोराइड स्केन विद टेक्नेटियम 99एम पर्टेकनेट टेस्ट अगर मान्यता प्राप्त लैब में कराते हैं, तो उसके लिए 1900 रुपये देने होंगे। गैर मान्यता प्राप्त लैब में यह टेस्ट 1615 रुपये में होगा। टीएमटी टेस्ट, मान्यता प्राप्त लैब में 1120 रुपये में होगा, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में यही टेस्ट 950 रुपये में किया जाएगा। यूएसजी फार अनामली स्केन, इसे अगर मान्यता प्राप्त लैब में कराया जाता है तो उसके लिए 2000 रुपये देने होंगे। गैर मान्यता प्राप्त लैब में इसके लिए 1700 रुपये देने पड़ेंगे।

इतने रुपये में होगा यूएसजी गाइडेड एफएनएसी

यूएसजी होल एब्डोमन/केयूबी का टेस्ट मान्यता प्राप्त लैब में 800 रुपये में होगा। गैर मान्यता प्राप्त लैब में यही टेस्ट 680 रुपये का होगा। यूएसजी पेलविस/गाइनेक के लिए मान्यता प्राप्त लैब में 500 रुपये और गैर मान्यता प्राप्त लैब में 425 रुपये देने पड़ेंगे। मान्यता प्राप्त लैब में यूएसजी ब्रेस्ट के लिए 800 रुपये, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में 680 रुपये लगेंगे। मान्यता प्राप्त लैब में एचएसजी 2400 रुपये में, तो वहीं गैर मान्यता प्राप्त लैब में यह टेस्ट 2040 रुपये में हो सकेगा। यूएसजी गाइडेड एफएनएसी, यह टेस्ट गैर मान्यता प्राप्त लैब में 1530 रुपये तो मान्यता प्राप्त लैब में 1800 रुपये लगेंगे। एक्सरे एब्डोमन एपी सुपिन व इरेक्ट (एक फिल्म), मान्यता प्राप्त लैब में 250 रुपये, तो वहीं गैर मान्यता प्राप्त लैब में इसके लिए 215 रुपये देने होंगे। चेस्ट एक्सरे पीए विव्यू (एक फिल्म) के रेट मान्यता प्राप्त लैब में 230 रुपये, तो वहीं गैर मान्यता प्राप्त लैब में यह रेट 195 रुपये तय किए गए हैं। चेस्ट एक्सरे लेटरल विव्यू (एक फिल्म) के रेट मान्यता प्राप्त लैब में 230 रुपये तय किए गए हैं, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में यही रेट 195 रुपये रहेंगे। मान्यता प्राप्त लैब में आईवीपी टेस्ट 1650 रुपये में होगा, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में 1400 रुपये में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed