फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cetral Railway loco pilot risks life to restart express train halted on a river bridge near Mumbai news in Hindi

मुंबई: लोको पायलट ने जान जोखिम में डालकर फिर से चालू की नदी के पुल पर रुकी ट्रेन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fri, 06 May 2022 10:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 May 2022 10:42 PM IST
सार

कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन की चेन खींच दी थी, जिसकी वजह से ट्रेन नदी के एक पुल पर रुक गई थी। ट्रेन को फिर से चालू करने के लिए लोको पायलट ने अद्भुत साहस का परिचय दिया।

विज्ञापन
Cetral Railway loco pilot risks life to restart express train halted on a river bridge near Mumbai news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ सहायक लोको पायलट (एएलपी) ने मुंबई में एक नदी के पुल पर रुकी एक एक्सप्रेस ट्रेन के एक अलार्म चेन नॉब को रिसेट करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी और ट्रेन को फिर से चालू किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मध्य रेलवे ने गुरुवार को शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर टिटवाला और खडावली के बीच हुई इस घटना का वीडियो ट्विटर पर साझा किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही रेलवे ने लोगों से बिना वजह अलार्म चेन न खींचने की अपील की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एएलपी सतीश कुमार को अलार्म चेन नॉब रिसेट करने के लिए छपरा जाने वाली गोदान एक्सप्रेस के नीचे पहिए व अन्य उपकरण के बीच रेंगते हुए देखा जा सकता है, जो एक नदी के पुल पर रुकी हुई थी। मध्य रेलवे के प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि किसी ने अलार्म चेन खींच दी थी, जिससे ट्रेन रुक गई थी।
विज्ञापन


ट्रेन को फिर से चालू करने के लिए उसके दूसरे सबसे आखिरी कोच की नॉब को रिसेट करना जरूरी था, क्योंकि इसी कोच में चेन खींची गई थी। सुतार ने कहा कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सतीश कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए ट्रेन के नीचे से रेंगते हुए अलार्म चेन नॉब को रिसेट करने में सफल हुए। उनके इस कार्य ने अन्य ट्रेनों में देरी की स्थिति समाप्त की और कई यात्रियों का समय भी बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुतार ने कहा कि मध्य रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना वजह अलार्म चेन न खींचें। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 के बीच केवल मुंबई डिवीजन में ही चेन खींचने की 197 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed