फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cessna aircraft crash: DGCA finds one of 2 pilots not authorised to be in plane 

ट्रेनर विमान क्रैश में आया नया मोड़, दोनों में से एक पायलट विमान में प्रवेश के लिए भी नहीं था अधिकृत

Mon, 07 Oct 2019 10:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 07 Oct 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Cessna aircraft crash: DGCA finds one of 2 pilots not authorised to be in plane 
ट्रेनर विमान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

तेलंगाना के विकाराबाद में रविवार को एक ट्रेनर विमान क्रैश हो गया था। इस दुर्घटना में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दोनों पायलटों में से एक पायलट विमान में प्रवेश करने के लिए भी अधिकृत नहीं था।

विज्ञापन


अधिकारी ने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद पायलट प्रशिक्षण अकादमी विंग्स एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ में इसके उप मुख्य उड़ान प्रशिक्षक रौनक सिरिल को प्रशिक्षण अभ्यास से रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


डीजीसीए ने बताया, इस विमान को सिरील ने अधिकृत किया था। लेकिन, बुक एंट्री के मुताबिक, फ्लाइट का संचालन केवल अमनप्रीत को ही करना था। अधिकारी ने कहा कि नोटिस का जवाब देने के लिए अकादमी को सात दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को एक ट्रेनर विमान तेलंगाना में क्रैश हो गया था। इसमें दो पायलटों की मौत हो गई थी। एक पायलट की पहचान प्रकाश विशाल के रूप में हुई थी जबकि दूसरी महिला पायलट अमनप्रीत थी। ट्रेनर विमान विकाराबाद जिले के सुल्तानपुर गांव के ऊपर से निकलते समय हादसे का शिकार हो गया था। 


जैसे ही स्थानीय लोगों ने विमान के गिरने की आवाज सुनी वो घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर राहत और बचाव कार्य की टीम पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed