{"_id":"686fe9b7561e46ba0c0af19d","slug":"centre-will-work-with-andhra-for-long-term-drought-management-plan-union-minister-chouhan-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: 'आंध्र प्रदेश के साथ मिलकर बनाएंगे दीर्घकालिक सूखा प्रबंधन योजना', शिवराज सिंह चौहान का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: 'आंध्र प्रदेश के साथ मिलकर बनाएंगे दीर्घकालिक सूखा प्रबंधन योजना', शिवराज सिंह चौहान का एलान
Thu, 10 Jul 2025 09:56 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री सत्य साईं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री सत्य साईं
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 10 Jul 2025 09:56 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ड्रिप सिंचाई, बागवानी को बढ़ावा देने और जल संकट से निपटने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इससे सूखा प्रभावित क्षेत्रों में टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश सरकार के साथ मिलकर दीर्घकालिक सूखा प्रबंधन योजना, जैविक खेती और पाम ऑयल मिशन को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के. अचनायडु के साथ श्री सत्य साईं जिले के कलेक्ट्रेट में एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राज्य में सूखे की स्थिति से निपटने और किसानों को राहत देने के लिए केंद्र और राज्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।
'केंद्र और राज्य मिलकर बनाएंगे योजना'
शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि 'हम राज्य सरकार के साथ मिलकर एक दीर्घकालिक सूखा प्रबंधन योजना बनाएंगे। इसमें कृषि मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और ग्रामीण विकास विभाग की टीमें मिलकर सूखे के समय फसल उत्पादन बढ़ाने की रणनीति तैयार करेंगी'।
यह भी पढ़ें - Jagdeep Dhankhar: 'ईश्वर की कृपा रही तो सही समय पर 2027 में सेवानिवृत्त हो जाऊंगा', उपराष्ट्रपति धनखड़ का बयान
विज्ञापन
पूर्व की सरकार पर लगाए आरोप
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान पूर्व की वाईएसआर कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने केंद्र की ओर से भेजे गए धन का गलत इस्तेमाल किया, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि अब एनडीए सरकार किसानों के हित में ईमानदारी से काम कर रही है।
जल संरक्षण और नदी परियोजनाओं पर जोर
उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ अब वर्षा जल संचयन, वनारोपण और तुंगभद्रा व कृष्णा नदियों का पानी रायलसीमा क्षेत्र तक पहुंचाने जैसे उपायों पर विचार करेंगे। इसमें जल शक्ति मंत्रालय की भी भूमिका रहेगी।
समेकित खेती और सूखा-रोधी बीजों पर काम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फल, सब्जी, फूलों की खेती, कृषि वानिकी, पशुपालन और मधुमक्खी पालन को मिलाकर समेकित खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही सूखा सहन करने वाले बीजों का विकास भी किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'एक संयुक्त कार्य योजना तैयार की जाएगी ताकि सूखा प्रभावित जिलों के किसानों को स्थायी राहत मिल सके'।
यह भी पढ़ें - Maharashtra: छह छावनी बोर्डों के नगर निकायों में विलय की तैयारी; स्थानीय चुनाव से पहले फडणवीस सरकार का कदम
बाबा के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि
इससे पहले चौहान और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रशांति निलयम, पुट्टापर्थी स्थित सत्य साईं बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ राज्य मंत्री नारा लोकेश, के. अचनायडु और सविता भी उपस्थित थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'यहां आकर मन भाव-विभोर हो गया। बाबा की कृपा हम सभी पर बरस रही है। मन में एक नई प्रेरणा जागृत हुई है।' वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा का सेवा भाव और अस्पताल में बिना बिलिंग व्यवस्था उन्हें गहराई से प्रेरित करता है।