Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india-167-districts-high-respiratory-infection-risk-children-diarrhea-study

अध्ययन में खुलासा: 167 जिलों में बच्चों को सांस के संक्रमण का खतरा ज्यादा, देश का ये हिस्सा ज्यादा प्रभावित

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:20 AM IST
सार

एक नए अध्ययन में देश के 167 जिलों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में सांस के संक्रमण का खतरा अधिक पाया गया है। इनमें मध्य और पूर्वी भारत के जिले बड़ी संख्या में शामिल हैं। शोध के मुताबिक, हाल में दस्त से पीड़ित बच्चों में सांस के संक्रमण की आशंका उन बच्चों की तुलना में 4.37 गुना अधिक थी, जिन्हें दस्त नहीं हुए थे।

विज्ञापन
india-167-districts-high-respiratory-infection-risk-children-diarrhea-study
मध्य और पूर्वी भारत के जिले ज्यादा प्रभावित - फोटो : AI Generated

विस्तार

देश के 167 जिलों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को सांस के संक्रमण का खतरा ज्यादा मिला है। इनमें मध्य और पूर्वी भारत के जिले बड़ी संख्या में शामिल हैं। 
विज्ञापन


एक नए अध्ययन में यह भी सामने आया है कि जिन बच्चों को हाल में दस्त की समस्या हुई थी, उनमें सांस के संक्रमण की आशंका उन बच्चों के मुकाबले 4.37 गुना अधिक थी, जिन्हें दस्त नहीं हुए थे। यानी छोटे बच्चों में दस्त और सांस के संक्रमण को अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याएं मानकर नहीं देखा जा सकता। दोनों के बीच मजबूत संबंध सामने आया है।
विज्ञापन


यह शोध अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हेल्थ में प्रकाशित हुआ है। इसमें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के 2019 से 2021 के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने देश के 707 जिलों के 2,21,849 बच्चों के आंकड़े देखे। इसके बाद उन 167 जिलों की पहचान की गई, जहां पांच साल से कम उम्र के बच्चों में सांस के संक्रमण के मामले ज्यादा पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed