फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre tells Supreme Court, Cow vigilante groups have no any place in the country

गौरक्षकों को मोदी सरकार की दो टूक, कहा- ऐसे लोगों की देश में जगह नहीं

Fri, 21 Jul 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 21 Jul 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
Centre tells Supreme Court, Cow vigilante groups have no any place in the country
supreme court

मोदी सरकार ने गौरक्षकों को बड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ऐसे लोगों की देश में कोई जगह नहीं है। हम गाय के नाम पर हिंसा का समर्थन नहीं करते, एेसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में समाज सेवक तहसीन पूनावाला की जनहित याचिका पर सुनवाई चल रही थी। जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को गौरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी।  

विज्ञापन


गोरक्षा के नाम पर देश के कई हिस्सों में हो रही हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तल्ख टिप्पणी की थी। मानसून सत्र से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक में पीएम ने कहा था, कुछ असामाजिक तत्वों ने गोरक्षा को अराजकता फैलाने का माध्यम बना लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था देश में सौहार्द बिगाड़ने वाले इसका लाभ उठा रहे हैं। इससे देश की छवि प्रभावित हो रही है। इस तरह की गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी दलों को इसकी भर्त्सना करनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकारों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने की सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरक्षकों को पीएम मोदी की चेतावनी

Centre tells Supreme Court, Cow vigilante groups have no any place in the country

उन्होंने 29 जून को साबरमती आश्रम से भी गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों को कड़ी चेतावनी दी थी। पीएम ने कहा, गाय को हमारे यहां मां माना जाता है। लोगों की भावनाएं गाय से जुड़ी हुई हैं। लेकिन हमें यह याद रखना होगा कि गाय की रक्षा के लिए कानून है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य की जिम्मेदारी है। राज्यों को ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। यह भी देखना चाहिए कि क्या इस बहाने कुछ लोग व्यक्तिगत दुश्मनी तो नहीं निकाल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed