फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   petition filed against pm narendra modi corruption cancelled

रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी ने PM मोदी के खिलाफ दायर की भ्रष्टाचार की याचिका, हुई खारिज

Mon, 17 Jul 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Jul 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
petition filed against pm narendra modi corruption cancelled
नरेंद्र मोदी - फोटो : SELF

अदालत ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार के कथित आरोपों की जांच सीबीआई से करवाने के मुददे पर दायर याचिका खारिज कर दी। यह याचिका रक्षा मंत्रालय के बर्खास्त अधिकारी ने दायर की थी।

विज्ञापन


सीबीआई के विशेष न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार गोयल ने अपने फैसले में कहा कि दायर याचिका में न तो प्रधानमंत्री पर किसी भी प्रकार से रिश्वत लेने का आरोप है न ही कोई बहुमूल्यवान वस्तु लेने का।
विज्ञापन


अदालत ने कहा पूरी शिकायत में आरोपों की प्रकृति केवल यही है कि प्रधान मंत्री भ्रष्टाचार अधिनियम के मामलों में कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं। अदालत ने कहा उनकी नजर में यह याचिका विचार योग्य ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका रक्षा मंत्रालय के अधिकारी रहे केएन मंजूनाथ ने दायर की थी

petition filed against pm narendra modi corruption cancelled
पीएम मोदी - फोटो : SELF

यह याचिका रक्षा मंत्रालय के अधिकारी रहे केएन मंजूनाथ ने दायर की थी। मंजूनाथ को अनुशासनात्मक कार्यवाही के बाद बर्खास्त कर दिया गया था।

याची ने अपने मामले को लेकर केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की थी लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इतना ही ट्रिब्यूनल ने एम्स के निदेशक को उनकी मानसिक स्थिति जांचने का आदेश दिया था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उन्होंने रक्षा मंत्रालय और एयर मुख्यालय में संबंधित अधिकारियों की भ्रष्ट गतिविधियों को प्रधानमंत्री कार्यालय के नोटिस में लाए थे। बावजूद इसके प्रधानमंत्री कार्यालय कोई भी कार्रवाई करने में असफल रहा है।

याची ने यह भी दावा किया कि वे रक्षा मंत्रालय व वायु मुख्यालय में तैनात थे और वहां कोई भी कानून के नियम का पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed