फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre has made a big reshuffle in the bureaucracy know who got what big responsibility News In Hindi

केंद्र ने ब्यूरोक्रेसी में किया बड़ा फेरबदल: 35 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, पवन शर्मा बने उप निर्वाचन आयुक्त

Sat, 13 Sep 2025 06:56 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 13 Sep 2025 06:56 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने प्रशासनिक सुधारों के तहत 35 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके तहत आईएएस पवन कुमार शर्मा को उप निर्वाचन आयुक्त, जबकि वी ललितालक्ष्मी को उपराष्ट्रपति सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आइए जानते है कि किस अधिकारी को कौन सी जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
Centre has made a big reshuffle in the bureaucracy know who got what big responsibility News In Hindi
कार्मिक मंत्रालय (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी है। इसमें दो सीनियर आईएएस अधिकारियों का भी नाम शामिल है, जिन्हें अहम जिम्मेदारियों सौंपी गई है। इसके तहत वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत मध्यप्रदेश कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी पवन कुमार शर्मा अब उप निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव के वेतन और रैंक में यह जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पश्चिम बंगाल कैडर की 2008 बैच की आईएएस अधिकारी वी ललितालक्ष्मी को उपराष्ट्रपति सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन


35 नियुक्तियों में कुछ प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार है
बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से 35 वरिष्ठ अधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं। इन अधिकारियों को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में संयुक्त सचिव और समकक्ष पदों पर तैनात किया गया है। इनमें फार्मास्युटिकल्स विभाग में अमन शर्मा, पर्यावरण मंत्रालय में तरुण कुमार पिथोड़े, आर्थिक मामलों में अमित सिंगला, व्यय विभाग में एकरूप कौर, वित्तीय सेवा विभाग में शालिनी पंडित और परमाणु ऊर्जा विभाग में निधि पांडेय को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ANTF: अमित शाह 16 सितंबर को करेंगे एएनटीएफ प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, जारी करेंगे एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय संग्रहालय में अतिरिक्त महानिदेशक बनीं मीनाक्षी जॉली

वहीं, मीनाक्षी जॉली को संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय संग्रहालय में अतिरिक्त महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा, अद्विता सिन्हा को राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज में, चेतना नंद सिंह को सड़क परिवहन मंत्रालय में, हरीकिशोर एस को पर्यटन मंत्रालय में और शिल्पा शिंदे को जल व विद्युत परामर्श सेवा कंपनी का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'दक्षिण मुंबई जमीन सौदा रद्द करे, वरना जाएंगे अदालत', कांग्रेस ने फडणवीस सरकार को दी चेतावनी

जल संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव बने सुमंत नारायण
वहीं सुमंत नारायण को जल संसाधन विभाग, अजीत कुमार और राधिका झा को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा मंसूर हसन खान को युवा मामले विभाग में संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। सभी नियुक्तियों के आदेश कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed