Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HM Amit Shah will inaugurate the national conference of ANTF chiefs on September 16

ANTF: अमित शाह करेंगे एएनटीएफ प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, जारी करेंगे एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट

Sat, 13 Sep 2025 06:56 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 13 Sep 2025 06:56 PM IST
सार

 गृह मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर गृह मंत्री नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की वार्षिक रिपोर्ट-2024 जारी करेंगे।

विज्ञापन
HM Amit Shah will inaugurate the national conference of ANTF chiefs on September 16
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर गृह मंत्री नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की वार्षिक रिपोर्ट-2024 जारी करेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन ड्रग विनष्टीकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 36 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों के हितधारक भाग लेंगे।

विज्ञापन


यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नशा-मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान करेगा। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय "संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी" है। सम्मेलन में सभी संबंधित हितधारकों द्वारा देश में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों की व्यापक समीक्षा और विश्लेषण किया जाएगा तथा भविष्य के रोडमैप पर विचार-विमर्श होगा। सम्मेलन में मादक पदार्थों की आपूर्ति, मांग और नुकसान कम  करने सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के साथ ही उनके राष्ट्रीय सुरक्षा निहितार्थ और देश में मादक पदार्थों के कानून प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही इस समस्या से निपटने के लिए 'सरकार की समग्र अप्रोच' की आवश्यकता पर भी ध्यान दिया जाएगा। सम्मलेन के दौरान छह तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


I. नशा-मुक्त भारत @ 2047 – होल ऑफ गवर्नमेंट अप्रोच
II. एकीकृत जांच – टॉप टु बॉटम / बॉटम टु टॉप अप्रोच
III. भगोड़ों पर नजर और विदेशी अपराधियों का प्रबंधन - रणनीतिक दृष्टिकोण 
IV. प्रीकर्सर, सिंथेटिक ड्रग्स और क्लेन लैब्स 
V. डार्क वेब और क्रिप्टो जांच 
VI. वैश्विक तस्करी में मल्टी मोडल कार्यप्रणाली 

इन विचार-विमर्शों से विभिन्न हितधारकों की ताकत का उपयोग कर रणनीति तैयार करने के लिए कार्रवाई योग्य परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। एनसीबी और राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स भविष्य की साझेदारी पेश करते हैं, जो मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी, खुफिया जानकारी और सामुदायिक कार्रवाई को एकीकृत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध "ज़ीरो टॉलरेंस" नीति अपनाई है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2021 में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक समर्पित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) गठित करने का निर्देश दिया था। अमित शाह ने अप्रैल 2023 में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed