{"_id":"62139d45cddd33068f3dc268","slug":"centre-approves-rs-13-020-crore-for-border-management-plan-up-to-2025-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिम योजना :सीमा प्रबंधन के लिए 13,020 करोड़ का फंड मंजूर, सुरक्षा होगी मजबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिम योजना :सीमा प्रबंधन के लिए 13,020 करोड़ का फंड मंजूर, सुरक्षा होगी मजबूत
Mon, 21 Feb 2022 07:40 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:40 PM IST
सार
इस योजना से अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर बाड़ बांधने, फ्लड लाइट लगाने, तकनीकी समाधानों के लिए और सीमा सड़क व चौकियों के निर्माण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
सीमा प्रबंधन के लिए बजट को मंजूरी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने सीमाओं के रखरखाव के लिए बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड मैनेजमेंट (बिम) योजना में 2025-26 तक के लिए 13,020 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दे दी। इस फैसले से सीमा प्रबंधन के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूती देने, पुलिसिंग और निगहबानी बढ़ाने में मदद होगी।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गृहमंत्रालय सीमाओं पर बुनियादी ढांचा व प्रबंधन सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। बिम योजना के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, नेपाल, भूटान और म्यांमार की सीमाओं पर बाड़ बांधने, फ्लड लाइट लगाने, तकनीकी समाधानों के लिए और सीमा सड़क व चौकियों के निर्माण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान के साथ 3323 किमी, बांग्लादेश के साथ 4096 किमी, चीन के साथ 3488 किमी, नेपाल के साथ 1751 किमी, भूटान के साथ 699 किमी और म्यांमार के साथ 1643 किमी लंबी सीमा साझा करता है।
विज्ञापन